{"_id":"645f9f8fdcde9bcaed0bd63b","slug":"historical-victory-of-bjp-candidate-in-deoband-after-independence-brijesh-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-397-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के बाद देवबंद में भाजपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत : बृजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के बाद देवबंद में भाजपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत : बृजेश
विज्ञापन
-लोनिवि राज्यमंत्री को कार्यकर्ता कंधे पर बैठाकर मतगणना स्थल लेकर पहुंचे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। नगर निकाय चुनाव में हुई भाजपा प्रत्याशी विपिन गर्ग की जीत से लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह भी गदगद दिखाई दिए। समर्थक उन्हें कंधे पर बैठाकर मतगणना स्थल तक लेकर गए। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा की हमने पहली बार रणनीति बनाकर चुनाव लड़ा, जिसमें कामयाबी मिली। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे, सबके प्रयास से देवबंद के अंदर यह ऐतिहासिक निर्णय आया। आजादी के बाद पहली बार भाजपा का चेयरमैन निर्वाचित हुआ है। नगर में अब बिना भेदभाव चुहंमुखी विकास होगा। राज्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि भारत का पसमांदा मुस्लिम समाज भाजपा को वोट करेगा। मुस्लिम मतदाओं ने प्रधानमंंत्री के मार्गदर्शन और सीएम योगी की नीतियों में विश्वास जताया, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा।
-कुर्ते खूंटी पर टंग गए, पर कहा बाद में बताएंगे
देवबंद। लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने चुनाव प्रचार ने दौरान कहा था कि मतगणना के दिन सभी के कुर्ते खूंटी पर टंग जाएंगे। आज जब मंत्री भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद मतगणना स्थल पहुंचे तो उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने केवल इतना ही कहा। इसके बारे में बाद में बताएंगे।