{"_id":"5da6125a8ebc3e93d56cd448","slug":"hindu-youth-corps-opposed-big-bass-saharanpur-news-mrt4487230120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी ने किया बिग बास का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी ने किया बिग बास का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बास सीजन 13 पर हिंदू संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि इससे लव जेहाद को भी बढ़ावा मिल रहा है।
लखनौती कलां में संदीप राणा के घेर में आयोजित बैठक में हिंदू युवा वाहिनी के जिला सह प्रभारी अजय सिंह ने कहा कि बिग बास के माध्यम से अश्लीलता परोसी जा रही है। यह हिंदू संस्कृति पर कुठाराघात है। इसे किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जा सकता है। जिला उपाध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि टीवी शो के माध्यम से सांस्कृतिक पतन की साजिश रची जा रही है। युवा पीढ़ी इससे प्रभावित होकर पथभ्रष्ट होती जा रही है। उन्होंने इस बार पर आक्रोश जताया कि भारत सरकार का सांस्कृतिक मंत्रालय भी इस पर चुप्पी साधे है। जिला महामंत्री जितेंद्र राणा एडवोकेट ने कहा कि यदि बिग बास में दिखाई जा रही अश्लीलता पर रोक नहीं लगाई गई तो हिंदू युवा वाहिनी आंदोलन को बाध्य होगी। इसमें नीतिश पंडित, केपी राणा, मेजर राणा, नाथी सिंह, मोनू राणा, शुभम सिंह, शहरी पंडित, अमित राणा, कुलबीर सिंह, कुशल पाल सिंह आदि रहे।