फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hindu society should rise above discrimination and move forward.

Saharanpur News: भेदभाव से ऊपर उठकर आगे बढ़ने का काम करे हिंदू समाज

Thu, 05 Feb 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hindu society should rise above discrimination and move forward.
नागल के ताजपुर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते वशिष्ठ देशमुख। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नागल। गांव ताजपुर के हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कार और संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। कथावाचक वशिष्ठ देशमुख ने कहा कि वक्त की मांग है कि हिंदू समाज आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर आगे बढ़ने का काम करे।

मेरठ सह सेवा प्रमुख राजकुमार मठाले ने कहा कि समाज की मजबूती संगठन और आपसी सहयोग से आती है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को अच्छे संस्कार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने की अपील की। साथ ही सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों से जुड़कर रचनात्मक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान दंधेड़ा एपी त्यागी नेशनल मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों गुंजन, प्रिया, आरजू, चिराग आदि ने खेतों में रासायनिक कीटनाशकों के दुष्प्रभाव पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने सराहा। तेजस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नाटक का मंचन कर लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता योगेश कुमार और संचालन मयंक ने किया। इस दौरान विभाग प्रचारक आशुतोष, श्यामवीर त्यागी, विकास त्यागी, संतोष स्वामी, वस्तराज स्वाधीन, प्रदीप त्यागी, चौधरी सुशील, रामनाथ धीमान, सारिका वालिया, उषा उपाध्याय, रजनी राणा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- भीड़ जुटाने को टोलिया कर रही संपर्क
अंबेहटा। कस्बे में आठ फरवरी को प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता के लिए आर्य समाज मंदिर में बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक के नकुड़ खंड के सह संचालक कुलदीप मित्तल ने बताया कि अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदू सम्मेलन रखा गया है। उन्होंने बताया कि पांच-पांच लोगों की टोली बना कर जनसंपर्क किया जा रहा है। बताया कि एक हजार लोगों का लक्ष्य सम्मेलन में रखा गया है। बैठक में सचिन मित्तल,बीर सिंह कश्यप, मनोज गुप्ता, आदेश गुप्ता,अजय गुप्ता, धर्मेंद्र कोरी, राहुल सैनी, प्रवेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

नागल के ताजपुर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते वशिष्ठ देशमुख। संवाद

नागल के ताजपुर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते वशिष्ठ देशमुख। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed