फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hindu organizations run public relations campaign for temple construction

मंदिर निर्माण के लिए हिंदू संगठनों ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Mon, 18 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations run public relations campaign for temple construction
तीतरो में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि इकट्ठा करते हिंदू संगठनों के लोग। - फोटो : SAHARANPUR
मंदिर निर्माण के लिए हिंदू संगठनों ने चलाया जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन

नानौता/शाकंभरी/तीतरो। श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा व जिपं सदस्य के पति अश्वनी के नेतृत्व में हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को मंदिर निर्माण के लिए दान करने के लिए जागृत किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हिंदू संस्कृति और हिंदू स्वाभिमान के लिए गौरव का विषय है। इसमें प्रत्येक देशवासियों का समर्पण होना बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर पठानपुरा ग्राम प्रधान नवीन कुमार, भाजपा नेता मुकेश चौधरी, संघ के अंकुर सैनी मौजूद रहे। उधर, शाकंभरी क्षेत्र के गांव जैतपुर कलां में भी ग्रामीणों ने अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर में समर्पण निधि सामग्री का विधिवत पूजन करने के बाद ग्राम टोली बनाकर धन संग्रह किया, जिसमें सभी ग्राम वासियों का सहयोग रहा। इसमें ग्राम प्रधान प्रेम सिंह चौहान, कालूराम, रविंद्र कुमार, संजय कुमार, शिवकुमार, राजन गुप्ता, गौरव कुमार, श्रवण कुमार, कार्तिक चौहान, मोहन सिंह कश्यप आदि शामिल रहे। तीतरो में श्रीराम निधि समर्पण अभियान के तहत ग्राम बाल्लू में रामभक्तों ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर अभियान मेें सहयोग देने की अपील की गई। आरएसएस के जिला सह कार्यवाह तथा श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान के सह जिला अभियान प्रमुख हरिओम, खंड कार्यवाह रोबिन सिंह ने कहा कि सरकार चाहती है कि भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य में देश के प्रत्येक घर से सहयोग राशि के साथ उनकी आस्था शामिल की जाए। इस दौरान जिला व्यवस्था प्रमुख नरेंद्र कुमार, जिला शारीरिक प्रमुख विनय कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी, नवीन सैनी, सुभाष चंद, रमेश चंद, रामगोपाल सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed