फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hindu organizations burnt the effigy of Bangladesh Prime Minister

Saharanpur News: हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Wed, 24 Dec 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 24 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations burnt the effigy of Bangladesh Prime Minister
बेहट में शाकंभरी तिराहे पर बांग्लादेश सरकार का पूतला फूंकते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता। संवाद
सहारनपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रांत ब्लोपासना प्रमुख हरिश कौशिक ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इस तरह की गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं। उनके निशाने पर हिंदुओं के मंदिर, व्यावसायिक केंद्र, महिलाएं, संपत्ति हैं। एक सामान्य हिंदू श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाया गया। एक अनौपचारिक बातचीत में दीपू दास ने ईश्वर के एक होने और उसके विभिन्न नाम होने की बात कही थी, जिसमें कुरान, इस्लाम या अल्लाह का कोई संदर्भ नहीं था।
विज्ञापन

इसे मनमाने ढंग से ईशनिंदा का रूप देकर उसे प्रताड़ित किया गया। जिहादी तत्व यहीं नहीं रुके और एक बड़ी भीड़ ने पीट पीट कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। महानगर मंत्री रविश कंबोज ने कहा कि बांग्लादेश सरकार घटना पर मौन है। अल्पसंख्यकों के मानवीय अधिकारों का ऐसा खुला हनन हो रहा है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई के लिए बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने की मांग सरकार से की। इस दौरान रमेश शर्मा, प्रीत बहादुर सिंह, अभिषेक पंडित, ललित शर्मा, शक्ति राणा, शानू, तुली महाराज रामदास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed