सहारनपुर। हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने एक वर्ग के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थूक जिहाद का पुतला फूंककर विरोध जताया। इसके पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि गत कुछ दिनों से एक नए तरीके जेहाद देखने में आ रहा है। कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में दूसरे वर्ग का युवक आटे में थूककर रोटियां बना रहा था, जिसे पकड़ लिया गया। इसी प्रकार एक युवक गाजियाबाद में पकड़ा गया। दिल्ली और सीलमपुर में भी एक युवक रोटियों पर थूकता हुआ पकड़ा गया। इससे साफ है कि यह लोग बीमारी फैलाना चाहते हैं। होटल, बैंक्वेट हाल और बारात घर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर ऐसे लोगों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इस दौरान महंत मदनदास, अश्विनी शर्मा, कुलदीप राणा, धर्मपाल कश्यप, रतन सिंह, संजूपाल, दयावती चौधरी, सतपाल सिंह घुन्ना , कंवरपाल, शेर सिंह, गिरीराज राणा, डाक्टर आरके यादव, रजत गोयल, अश्विनी शर्मा मौजूद रहे।