फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hindu groups derived Awareness Rally

हिंदू संगठनों ने निकाली चेतना रैली

Fri, 22 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hindu groups derived Awareness Rally
चेतना रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में हिंदू संगठनों ने मिलकर बृहस्पतिवार को चेतना रैली निकाली, जिसमें उन्होंने नारेबाजी करते हुए भारत में आतंकवादियों द्वारा किए जा रहे भारतीय सेना पर हमले और पत्थरबाजों के समर्थन में पाकिस्तान द्वारा समर्थन किए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नुमाइश कैंप के गौदेवी मंदिर गौशाला से हकीकत नगर मैदान तक निकाली गई चेतना रैली को संबोधित करते हुए बजरंग दल के नेता दिव्यांश पंडित ने कहा कि जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री के इशारे पर ही घिनौने कृत्य हो रहे हैं।
विज्ञापन


कश्मीर में एक आतंकी की मौत पर जिस तरह की प्रतिक्रिया वहां के लोगों द्वारा दी जा रही है, वह दर्शाता है कि वे लोग भी आतंकी है। कहा कि एक आतंकी के जनाजे में इतने लोगों का इकट्ठा होना देश के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने आतंकी के मारे जाने पर संवेदना जताई। राहुल झांब ने कहा कि पाकिस्तान का शर्मनाक चेहरा पूरे विश्व के सामने बेनकाब हो चुका है। उसका कश्मीर पर अवैध कब्जा करने का सपना धूमिल हो चुका है।


इस बार भविष्य में यदि पाकिस्तान कोई हरकत करता है, तो उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रिंस रेलिया, शुभम, विक्रांत, कन्हैया, शुभम, कमल किशोर, अनमोल, हिमांशु, ध्रुव, शिवम, सागर, संचित, यश, दिनेश, अंकित, गोल्डी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed