{"_id":"64c168eb14a00d46fc07e7c4","slug":"himanshu-of-bibipur-won-gold-in-weight-lifting-in-mumbai-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-1044-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुंबई में बीबीपुर के हिमांशु ने वेट लिफ्टिंग में सोना जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुंबई में बीबीपुर के हिमांशु ने वेट लिफ्टिंग में सोना जीता
विज्ञापन
मुंबई में राष्ट्रीय स्तर की वेट लिफिंटग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी हिमांशु क
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। बीबीपुर गांव के सफाईकर्मी अमन कुमार के पुत्र हिमांशु ने मुंबई में आयोजित वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व जनपद का नाम रोशन किया है। हिमांशु ने 412.50 किलो वजन उठाकर यह पदक जीता है।
बुधवार को खंड विकास कार्यालय सभागार में कार्यक्रम में हिमांशु का वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। हिमांशु ने बताया कि 23 जुलाई को राष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र के पुणे में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे उन्होंने उक्त उपलब्धि प्राप्त की है। इससे पूर्व भी हिमांशु दिल्ली और उत्तराखंड में आयोजित राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुका है। हिमांशु की इस उपलब्धि पर ब्लॉक प्रमुख पति विजय त्यागी और गांव मिरगपुर के प्रधान चौधरी अर्जुन सिंह ने कहा कि क्षेत्र की अन्य प्रतिभाओं को भी हिमांशु से अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।