फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Himani, Kanak and Hardeep will show their strength in Khelo India Games

Saharanpur News: खेलो इंडिया गेम्स में हिमानी, कनक और हरदीप दिखाएंगे दम

Fri, 09 May 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Himani, Kanak and Hardeep will show their strength in Khelo India Games
सहारनपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिले के तीन खिलाड़ी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बॉक्सिंग में हिमानी प्रतियोगिता के लिए रवाना हो चुकी है, जबकि कनक देवी और हरदीप का भी चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह सभी खिलाड़ी 10 से 14 मई के बीच अपनी-अपनी प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे।
विज्ञापन




सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स पटना में आयोजित हो रहे हैं। 10 से 14 मई के बीच एथलेटिक्स की कई प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा, जबकि भाला फेंक और ऊंची कूद प्रतियोगिता पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में आयोजित होगी। सहारनपुर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने बताया कनक देवी का चयन भाले फेंक प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ है। हरदीप का चयन ऊंची कूद के लिए हुआ है। कनक देवी गंगोह के गांव सिहखेड़ा निवासी है। हरदीप बडगांव के मुंडीखेड़ी गांव के रहने वाले हैं। ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, योगेश दहिया, मंडलीय क्रीडाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, लाल धर्मेंद्र प्रताप, प्रो. संदीप गुप्ता आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed