फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   High voltage current ran in houses, electrical appliances burnt

Saharanpur News: घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, विद्युत उपकरण जले

Thu, 26 Jun 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
High voltage current ran in houses, electrical appliances burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़गांव। गांव सांवतखेड़ी में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से कई ग्रामीणों के बिजली उपकरण जल गए। बुधवार सुबह तेज बरसात के दौरान गांव सांवतखेडी में रखे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से अचानक ग्रामीणों के घरों की लाईन में हाईवोल्टेज करंट दौड़ने लगा। इससे लोगों के बिजली उपकरण जलने के साथ घरों की बिजली फिटिंग से धुआं उठने लगा। इसे देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण रामनाथ शर्मा के यहां कूलर, पंखा, रघुनाथ शर्मा के पांच पंखे व टीवी, रविंद्र के दो पंखे, जयवीर, श्यामवीर, योगेश, दीपक, सतपाल आदि ग्रामीणों के घरों पंखे, फ्रीज आदि विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। ग्रामीणों का कहना है विद्युत निगम की लापरवाही से खंभों पर लटक रहे 11 हजार केवी लाइन का तार ट्रांसफार्मर से टकराकर एलटी लाइन में एचटी करंट दौड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed