फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   High blood pressure patients should give up smoking and intoxication and do yoga.

Saharanpur News: हाई ब्लड प्रेशर मरीज धूम्रपान और नशे को छोड़ करें योग

Sun, 12 May 2024 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
High blood pressure patients should give up smoking and intoxication and do yoga.
सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 40वें वार्षिक मेडिकल सेमिनार मुंबई, दिल्ली, देहरादून, जम्मू, मेरठ से आए चिकित्सकों ने नई चिकित्सा पद्धति व दवाओं को लेकर महत्वपूर्ण बताई और अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कहा कि हाई ब्लड प्रेशर मरीज धूम्रपान व नशे से बचकर योग को अपनाएं।
विज्ञापन

रविवार को देहरादून रोड स्थित सिटी कन्वेंशन सेंटर में मेडिकल सेमिनार का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी, यूपी स्टेट अध्यक्ष डॉ. बबीता गुप्ता व आईएमए अध्यक्ष डॉ. कलीम अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्मारिका का भी विमोचन किया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि चिकित्सकों के ऊपर नर्सिंग होम के जो कानून हैं वे सभी के लिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि डॉक्टर एक योद्धा की तरह हैं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. कलीम अहमद ने नर्सिंगहोम और डॉक्टर पर लगने वाले नए कानूनों से प्रशासन से छूट की मांग रखी। पंजीकरण पांच साल में एक बार होना चाहिए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने मलेरिया की दवाओं व नई वैक्सीन के बारे में बताया। देहरादून के डॉ. ज्योति रैना व डॉ. दीपक गर्ग ने रोबोटिक सर्जरी के फायदे गिनाएं। मुंबई से आए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. उत्कर्ष नौसरान ने गर्भ में शिशु के दिमाग की नसों की जांच की जानकारी दी। मेरठ से पहुंचे डॉ. अमिताभ गौतम ने डायबिटीज की दवा के बारे में बताया। डॉ. प्रमोद जिंदल ने फेफड़ों के कैंसर से बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीतू जैन, डॉ. साक्षी मालिक, डॉ. श्वेता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. सौम्या जैन, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. रविकांत निरंकारी, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. हिमांशु मेहता, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. रिक्की चौधरी, डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. ननीता चंद्रा, डॉ. नूतन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

- 30 साल से अधिक उम्र वालों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा
दिल्ली से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केके सेठी व देहरादून के डॉ. पुनीश सडाना ने बताया कि 30 साल से अधिक उम्र वालों को हार्ट अटैक आने का खतरा ज्यादा रहता है। मरीज को धूम्रपान व नशे से दूर रहना चाहिए। जम्मू से आए वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. केके पंडिता ने चक्कर आने की बीमारी वर्टिगो के बारे में बताया। इसमें कान की अंदरूनी समस्या, ब्लड प्रेशर बढ़ने, नसों की कमजोरी से हो सकता है। समय से इलाज जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed