फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hemant became secretary and Jodhbir became joint secretary

Saharanpur News: हेमंत सचिव और जोधबीर बने संयुक्त सचिव

Mon, 16 Dec 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 16 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hemant became secretary and Jodhbir became joint secretary
सहारनपुर। सहारनपुर क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में हेमंत जोशी ने सचिव और जोधबीर सिंह बिन्नी ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की। जबकि माईदयाल सिंह और अमित जौली कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।
विज्ञापन

सहारनपुर क्लब के पदाधिकारियों के लिए मतदान सुबह दस बजे से शुरू होकर अपराह्न चार बजे तक चला। क्लब में 621 मतदाता हैं, जिसमें 568 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने शाम साढ़े छह बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से आलोक कुमार अग्रवाल को मात्र दो वोटों से ही संतोष करना पडा। मुख्य मुकाबला पंकज बंसल और हेमंत जोशी के बीच हुआ। इसमें हेमंत जोशी ने 329 मत पाकर 96 वोटों से सचिव पद पर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर रहे पंकज बंसल को 233 वोट प्राप्त हुए। चार वोट निरस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों का रहा ऐसा परिणाम : संयुक्त सचिव पद पर 381 वोट लेकर जोधबीर सिंह बिन्नी 200 वोटों से विजयी रहे। उनके मुकाबले में रहे विनीत रामपाल को 181 वोट ही मिले। जबकि छह वोट निरस्त हुए। कार्यकारिणी सदस्य के दो पदों के लिए लिए हुए मुकाबले में माईदयाल सिंह और अमित जौली ने जीत हासिल की।

इसमें अश्वनी गुप्ता को 162, आशीष जैन को 241 और जीत हासिल करने वाले अमित जौली को 291 और माईदयाल सिंह को 349 वोट मिले। इसके लिए एक वोट निरस्त हुआ। दरअसल, सहारनपुर क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी और उपाध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होते हैं। इसके संरक्षक का दायित्व मंडलायुक्त और उप महानिरीक्षक संभालते हैं। सहारनपुर क्लब के त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर पिछले कई माह राजनीतिक सरगर्मी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed