फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Helpless on the streets, no blankets found, no bonuses burned

सड़कों पर असहाय, न मिले कंबल, न अलाव जलाए

Thu, 03 Dec 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Helpless on the streets, no blankets found, no bonuses burned
सहारनपुर के रेलवे रोड़ पर ठंड में जमीन पर पॉलिथिन ढक कर सोता व्यक्ति - फोटो : SAHARANPUR
सड़कों पर असहाय, न मिले कंबल, न अलाव जलाए
विज्ञापन

सहारनपुर। सर्दी बढ़ रही है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। रात में कोहरा भी पड़ने लगा है। लेकिन शहर में बड़ी संख्या में असहाय लोग सड़कों के किनारे रात गुजारने को मजबूर हैं। उनके पास सर्दी से बचाव का कोई साधन नहीं है। किसी ने पॉलिथीन ओढ़कर तो कोई पुराने फटे हुए कंबल के सहारे ठंड से बचने का प्रयास करता नजर आता है।
शहर में कोर्ट रोड पुल, रेलवे स्टेशन रोड, जीपीओ रोड, घंटाघर, अंबाला रोड, देहरादून रोड, ढमोला नदी पुल और अन्य कई स्थानों पर असहाय लोग सड़क किनारे ठंड से परेशान नजर आते हैं। हर साल असहाय लोगों को प्रशासन की तरफ से कंबलों का वितरण कराया जाता है, लेकिन इस बार अभी तक कंबलों की खरीद तक नहीं हो पाई है। शासन ने कंबल खरीद के लिए 25 लाख रुपये सहारनपुर के लिए जारी किए हैं। वहीं, नगर निगम की तरफ से अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि अलाव की लकड़ी खरीदने का टेंडर पांच दिसंबर को हो जाएगा, जिसके बाद शहर में चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रयोगशाला भेजा है नमूना, जल्द खरीदे जाएंगे कंबल
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने बताया कि कंबलों की खरीद के लिए प्रशासन की तरफ से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शासन ने कंबल खरीद के लिए मानक तय किए हैं, उसी का पालन करते हुए कंबल का नमूना जांच के लिए पानीपत स्थित प्रयोगशाला भेजा है। एक दो दिन में जांच रिपोर्ट आ जाएगी, जिसके बाद कंबलों की खरीद होगी और वितरण भी तत्काल शुरू करा दिया जाएगा। शासन ने कंबलों की खरीद के लिए 25 लाख रुपये जारी किए हैं।

सहारनपुर के कोर्ट रोड़ पुल पर ठंड में जमीन पर सोते लोग।

सहारनपुर के कोर्ट रोड़ पुल पर ठंड में जमीन पर सोते लोग।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed