फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hello Doctor: If you have a nosebleed, apply pressure for five minutes and breathe through your mouth.

हेलो डॉक्टर : नाक से खून आए तो पांच मिनट तक दबाकर रखें, मुंह से सांस लें

Sun, 28 Jun 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hello Doctor: If you have a nosebleed, apply pressure for five minutes and breathe through your mouth.
सहारनपुर। अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में एसबीडी जिला अस्पताल के ईएनटी डॉ. अमित गुप्ता ने मोबाइल फोन पर पाठकों को परामर्श दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि नाक से खून आने की समस्या गर्मियों में ज्यादा बढ़ जाती है। नाक के बीच की हड्डी के भाग में खून की कई नसें आपस में मिलकर एक जाल सा बनाती हैं। अधिकांश मरीजों में नाक से खून इसी जगह से ज्यादा आता है। नाक से खून (नकसीर) बहने पर सीधे बैठकर सिर को थोड़ा आगे झुकाएं। नाक के नरम हिस्से को पांच मिनट तक दबाकर रखें और मुंह से सांस लें। ऐसा करने से खून रुक जाएगा। इसके बाद भी खून नहीं रुक रहा है तो ईएनटी को अवश्य दिखाएं। इसमें लापरवाही बिल्कुल न करें।
विज्ञापन

--------
सवाल : नाक की हड्डी बढ़ रही है। इससे सांस लेने में दिक्कत है। (कपिल, नुमाइश कैंप)
जवाब : इसमें पहले यह देखना होगा कि हड्डी नाक की बढ़ी हुई या फिर मांस बढ़ा हुआ है। जांच करने के बाद भी पता चल पाएगा।
सवाल : कान में भारीपन है और सूजन की दिक्कत भी है। (विकास कुमार, देवबंद)
जवाब : इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कान में गंदगी, इंफेक्शन या फिर मवाद। मशीन से जांच कराएं। इसके बाद ही इलाज शुरू हो पाएगा।
सवाल : गले में कई सालों से खुजली और खराश रहती है। (विपिन, गंगोह)
जवाब : सबसे पहले बिना चिकित्सक की सलाह के कोई भी दवा न खाएं। खासकर एंटीबायोटिक तो बिल्कुल भी नहीं। ईएनटी को दिखाकर जांच कराएं और फिर इलाज शुरू करें।
सवाल : गले में खाना अटकता है। काफी परेशानी होती है। (अनुराधा शुक्ला, नवीन नगर)
जवाब : जांच होगी। अगर पहले कोई इलाज चल रहा है तो उसके पुराने पर्चे देखने पड़ेंगे। क्योंकि इलाज शुरू करने से पहले रिपोर्ट देखी जाएगी।
सवाल : बेटी को कान में दर्द रहता है। (मोहतरम, गांव शेखूपुर)
जवाब : यह जुकाम की वजह से हो गया है। नली में सूजन आ जाती है। दवा लें। घबराने की कोई बात नहीं है।
सवाल : कान में खुजली की समस्या है। (राजेश कुमार, रामपुर मनिहारान)
जवाब : यह दिक्कत पस बनने, मेल जमने से हो रही होगी। इसके लिए अच्छे ईएनटी को अवश्य दिखाएं।
सवाल : मेरा एक मरीज है, जिसके नाक से खून आ रहा है। (डॉ. रवि कुमार, रामपुर मनिहारान)
जवाब : यह समस्या गर्मी में आम है। पांच मिनट तक नाक को बंद रखें और मुंह से सांस लेते रहे। इसके बाद भी खून नहीं रुक रहा है तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं।
सवाल : कान में आवाज आती-रहती है। तेज आवाज बर्दाश्त नहीं होती। (बृजेश कुमार, चिलकाना)
जवाब : इसके कई कारण हैं। पहला कान में इंफेक्शन, दूसरा गंदगी जमा होना या फिर नस दबी हो सकती है। जांच करानी पड़ेगी।
सवाल : मेरी मां की चार-पांच साल से कान की हड्डी गली हुई है। (छवि शर्मा, खालिदपुर)
जवाब : जहां से इलाज चल रहा है, वहां से भी आराम नहीं हो रहा तो एक बार अस्पताल आ जाए। साथ में माता के पुराने दवा के पर्चे और रिपोर्ट लेकर आए। अस्पताल में सुविधाएं हैं, जो कर सकते हैं।
विज्ञापन

सवाल : छींक आती है। पता करना है कि नाक की हड्डी बढ़ी हुई या मांस बढ़ा हुआ। (प्रियांशु, कपिल विहार)
जवाब : यह साइनस की समस्या हो सकती है। ईएनटी को दिखाएं। जांच कराने के बाद ही पता चल सकेगा कि दिक्कत नाक की वजह से है या फिर कुछ अन्य कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed