फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Helicopter will rain flowers on Kanwariyas

हेलीकाप्टर से होगी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा

Sun, 17 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Helicopter will rain flowers on Kanwariyas
सहारनपुर में हरिद्घार से कांवड़ लेकर पंजाब की और अपने गंतव्य की और बढ़ता कांवडिया - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अंबाला और देहरादून रोड पर बोल बम-बम-बम के जयकारे गूंज रहे हैं। पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे दूर-दराज के कांवड़ियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, शासन के निर्देशानुसार शिवरात्रि से पूर्व कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लेकर जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के कांवड़िये सहारनपुर के रास्ते लौट रहे हैं। शनिवार को कांवड़ियों की संख्या बढ़ी है। कांवड़िये भगवान शंकर के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। अंबाला और देहरादून रोड पर जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना है। सुबह और शाम के समय ज्यादा संख्या में शिवभक्त नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, कांवड़ शिविरों में शिवभक्तों के खाने-पीने, नहाने और दवाओं तक की व्यवस्था की गई है। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के बाद कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। शासन के निर्देशानुसार शिवरात्रि से एक दो दिन पूर्व कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से भी पुष्प वर्षा की जाएगी। इसको लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हेलीकाप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा होगी। अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने किया मंथन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी विपिन टाडा कांवड़ यात्रा की ड्यूटी में लगे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी सतर्क रहें। सेक्टर मजिस्ट्रेट कांवड़ मार्ग का भ्रमण करते रहें। किसी भी कांवड़िये को दिक्कत न होने दी जाए। अधिकारी पूरी तरह अलर्ट रहें। एसएसपी विपिन टाडा ने कहा कि सीओ और थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए निगरानी रखें। कोई अगर माहौल खराब की कोशिश करे तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी, पीएसी और आरएएफ के जवान मुस्तैद रहें। संदिग्धों की निगरानी की जाए। ड्यूटी में लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान देहात सूरज राय, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ अजेंद्र, सीओ द्वितीय प्रीति यादव सहित थाना प्रभारी मौजूद रहे।

कांवड़ शिविर लगाया
कैलाश धाम शिव कांवड़ सेवा संस्था की ओर देहरादून रोड पर कांवड़ शिविर लगाया गया है, जिसमें कांवड़ियों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान ललित पोपली, सुरेंद्र गिरधर, विनय, जय शंकर, मोहम्मद शाहनवाज, राजीव कालिया, राजीव चानना, प्रवीण, हैपी धमीजा, कुलदीप धमीजा, महेंद्र तनेजा, मुकेश मेहता, रविंद्र मिगलानी मौजूद रहे।

सहारनपुर में हरिद्घार से कांवड़ लेकर सिरसा की और धूल मिटटी के बीच अपने गंतव्य की और बढ़ता कांवडिय

सहारनपुर में हरिद्घार से कांवड़ लेकर सिरसा की और धूल मिटटी के बीच अपने गंतव्य की और बढ़ता कांवडिय- फोटो : SAHARANPUR

देहरादून रोड भोले के झंडे के साथ बिकते तिंरगे

देहरादून रोड भोले के झंडे के साथ बिकते तिंरगे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed