फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heavy reshuffle in police department

पुलिस में फेरबदल, स्टोन क्रेशरों का लाइसेंस निलंबित

Sun, 22 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Heavy reshuffle in police department
सहारनपुर। एसएसपी ने शनिवार को कई उपनिरीक्षक में फेरबदल किया है। इसके साथ ही चर्चा है कि कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर भी किया गया है। उधर, जिला प्रशासन की ओर से बेहट क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर लगे स्टोन क्रेशरों पर अवैध भंडारण के मामले में चार के का लाइसेंस निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार ने शनिवार को थाना चिलकाना की टोडरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजकुमार को हटाकर नानौता थाने में भेजा है। नानौता से उपनिरीक्षक मनोज कुमार राठी को कोतवाली बेहट में तैनात किया है। महिला उपनिरीक्षक ममतेश रानी को पुलिस लाइन से चौकी इंचार्ज आवास-विकास बनाया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक विपिन कुमार को चौकी इंचार्ज टोडरपुर बनाया गया है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक विरेंद्र कुमार को मिर्जापुर थाने की चौकी शांकभरी देवी का चार्ज दिया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रोबिन राठी को कोतवाली देवबंद की रेलवे रोड चौकी का प्रभारी बनाया गया है। आवास-विकास चौकी प्रभारी प्रदीप यादव को थाना बड़गांव भेजा गया है। कोतवाली मंडी की निर्यात निगम चौकी इंचार्ज बिजेंद्र सिंह को चौकी इंचार्ज कटहरा बनाया गया है। उधर, सूत्र बताते हैं कि एसएसपी ने कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है, जिनमें कोतवाली बेहट, मिर्जापुर और थाना बिहारीगढ़ के पुलिसकर्मी है। सूत्रों के मुताबिक इन पर अवैध खनन के मामले में कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

अवैध खनन के भंडारण में चार स्टोन क्रशर पर गिरी गाज
सहारनपुर। अवैध खनन के मामले में जिला प्रशासन ने भी बड़ी कार्रवाई की है। जनपद के स्टोन क्रशर स्वामियों पर अवैध खनन के भंडारण के मामले में लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है, जिसकी वजह से स्टोन क्रशर और खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। जिला खान अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद यह पाया गया कि मेसर्स अविसेना स्टोन एंड मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेउ गांकव नित्यानंदपुर, मैसर्स जेपी स्टोन क्रशर गांव महमूदपुर नगली, मैसर्स गुरुनानक स्टोन क्रशर गांव शाहपुरबांस, मैसर्स यमुना इंटरप्राइजेज ग्राम अबुतालिबपुर गढ़ का अवैध भंडारण के मामले में सभी के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed