फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heavy rains on the hills of Himachal, Yamuna's water level increased again

Saharanpur News: हिमाचल की पहाड़ियों पर भारी बारिश, फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर

Sun, 23 Jul 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains on the hills of Himachal, Yamuna's water level increased again
-सहारनपुर के कुछ इलाकों समेत शामली, बागपत व दिल्ली में बन सकते हैं बाढ़ के हालात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट(सहारनपुर)। हिमाचल की पहाड़ियों पर पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। शनिवार सुबह 9 बजे हथनीकुंड बैराज पर 1,47,857 क्यूसेक पानी रिकार्ड किया गया। इसके बाद हरियाणा की पश्चिमी और यूपी की पूर्वी यमुना नहरों को बंद कर पूरा पानी यमुना नदी में डिस्चार्ज कर दिया गया। दोपहर 12 बजे यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 2,40,825 क्यूसेक पर पहुंच गया। इसके बाद भी लगातार जलस्तर बढ़ता रहा। दोपहर 2 बजे बैराज पर जलस्तर 2,51,987 क्यूसेक नोट किया गया। हालांकि इसके बाद जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद 3 बजे जलस्तर 2,42,905 व शाम 4 बजे 2,32,566 क्यूसेक दर्ज किया गया। यह पानी अगले 72 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगा। इससे शामली, बागपत और दिल्ली में फिर से बाढ़ के हालात बन सकते हैं।

-------------------
पूर्वी व पश्चिमी यमुना नहरें बंद
बेहट। यूपी और हरियाणा की सीमा पर स्थित हथनीकुंड बैराज की क्षमता एक लाख क्यूसेक की है। इससे अधिक पानी आने पर फ्लड घोषित कर हरियाणा की पश्चिमी और यूपी की पूर्वी यमुना नहरों से जल वितरण की व्यवस्था बंद कर दी जाती है और पूरा पानी यमुना नदी में डिस्चार्ज कर दिया जाता है, क्योंकि ऊपर से एक लाख से अधिक क्यूसेक पानी आने पर उसके साथ बहकर आने वाले सिल्ट से नहरों के अटने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

-----------------
-वर्जन-
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। तटवर्ती गांवों में अनाउसमेंट और मुनादी कराई जा रही है।
दीपक कुमार, एसडीएम बेहट
------------------
शनिवार को यमुना नदी में जलस्तर की स्थिति

समय जलस्तर (क्यूसेक में)
सुबह 9 बजे 1,47857
10 बजे। 2,09,042
11 बजे 2,23,054
दोपहर 12 बजे 2,40,825
1 बजे 2,41,513
2 बजे 2,51,987
अपराह्न 3 बजे 2,42,905
शाम 4 बजे 2,32,566
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed