फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heavy jam on Doon Highway in scorching heat

पर्यटकों के उमड़ने से दून हाईवे पर लगा कई घंटे जाम

Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Heavy jam on Doon Highway in scorching heat
प्रचंड गर्मी में दून हाईवे पर लगा भीषण जाम
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। सप्ताहंत पर वाहनों की भीड़ के चलते रविवार दोपहर मोहंड स्थित शिवालिक पहाड़ियों में दून हाईवे स्थित वनवे लाल पुल पर वाहन फंस गए। उन्हें करीब तीन घंटे तक भीषण जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान रेंगते वाहनों में सवार यात्रियों पर प्रचंड गर्मी के चलते बड़ी बुरी गुजरी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।
कोरोना संक्रमण काल की रफ्तार धीमी होते ही मिली छूट का फायदा उठाते हुए साप्ताहिक अवकाश में बड़ी संख्या में पर्यटक देहरादून एवं मसूरी का रुख रहे हैं। वहां से लौटते समय रविवार पूर्वाह्न 11 बजे वनवे लाल पुल पर एक-दूसरे से पहले निकलने की होड़ में कई वाहन आमने सामने आ गए। अब पीछे हटने का विकल्प भी दूसरे वाहनों ने खत्म कर दिया। इससे पुल पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

इससे बड़ी संख्या में वाहनों के उमड़ने से शिवालिक पहाड़ियों में दून हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। बिहारीगढ़ पुलिस के मौके पर पहुंचतने तक कई किमी लंबे दायरे में वाहन फंस चुके थे। इस दौरान उनमें सवार महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने लाल पुल पर वाहनों को नियंत्रित कर पहले एक तरफ तथा फिर दूसरी तरफ से निकालना शुरू कराया। इससे कई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बजे यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed