फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   heavy hailstorm with rain

बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि

Fri, 25 Feb 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
heavy hailstorm with rain
सड़क पर बिछी ओलो की चादर - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पौने 9 बजे तेज हवा व बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। खेतों में, सड़कों पर और घर-आंगन में ओलों की सफेद चादर सी बिछ गई। ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में गेहूं, आम, आलू व गोभी की फसल तहस-नहस हो गई।
विज्ञापन

रात के वक्त अचानक आसमान में काले बादल छाने के साथ ही गड़गड़ाहट हुई और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बारिश के साथ ओले पड़ने शुरू हो गए। 15 मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई और खेत से लेकर सड़क और घर-आंगन तक में ओलों की एक परत सी बिछ गई। पेड़ों पर पत्ते तक नहीं बचे। अचानक मौसम की मार से एक बार फिर किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया। पहले ही बिना मौसम की बारिश से फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है, गेहूं की फसल जमीन पर बिछने के साथ ही बर्फ की सफेद चादर से दब गई। बेहट फल पट्टी में आम के पेड़ों पर आए बौर को भी काफी नुकसान पहुंचा है । आलू और गोभी की फसल भी खराब हो गई है। आम उत्पादकों जहीर अहमद, शफीक कुरैशी, सब्जी उत्पादक किसानों अबरार अहमद, जसबीर सैनी, पवन कांबोज आदि का कहना है कि ओलावृष्टि ने भारी नुकसान किया है।

आंगन में बिछे पड़े ओले

आंगन में बिछे पड़े ओले- फोटो : SAHARANPUR

सड़क किनारे पड़े ओले

सड़क किनारे पड़े ओले- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed