{"_id":"6a568a26d05953e5420ff40a","slug":"heat-intensified-due-to-strong-sunlight-minimum-temperature-rose-by-two-degrees-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-179555-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तेज धूप से गर्मी बढ़ी, दो डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तेज धूप से गर्मी बढ़ी, दो डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
Wed, 15 Jul 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मंगलवार को निकाली तेज धूप में निकलना मुश्किल रहा। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से गर्मी का सितम और बढ़ गया। पंखों की हवा में भी राहत नहीं मिली।
मंगलवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा। इसकी वजह से समय से धूप निकल आई। दिन निकलते ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे के बाद की धूप लोगों को चुभने लगी थी। दोपहर 12 बजे के बाद शाम तक धूप में निकलना मुश्किल रहा। ऊपर से तेज धूप और नीचे तपती सड़कों से निकलती गर्मी ने मानो लोगों को झुलसा दिया। धूप से बचाव के लिए अनेक लोग चेहरे को कपड़े से ढककर निकले। धूप के कारण ही दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ कम रही। न्यूनतम तापमान सोमवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान सोमवार के समान 37 डिग्री सेल्सियस ही रहा।
मौसम विभाग ने बुधवार को भी आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान जताया है। बृहस्पतिवार को दिनभर हलके बादल छाए रहेंगे। मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने 18 जुलाई को बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश 18 जुलाई से शुरू होकर तीन से चार दिन तक बूंदाबांदी के तौर पर रहेगी।
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-- -- -- न्यूनतम-- -- अधिकतम
14 जुलाई-- -29-- -- -- -37
13 जुलाई-- -27-- -- -- -37
12 जुलाई-- -26-- -- -- -36
11 जुलाई-- -25-- -- -- -32
10 जुलाई-- -21-- -- -- -25
09 जुलाई-- -23-- -- -- -29
08 जुलाई-- -26-- -- -- -29
बिजली के अघोषित कट कर रहे परेशान
गर्मी के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ रही है, जिनके पास एसी है वह 16 से 18 घंटे तक एसी चला रहे हैं। पंखों के साथ ही कूलर और फ्रिज भी लगातार चल रहे हैं। इसकी वजह से बिजली की खपत बढ़ी है। ऐसे में 18, 20, 22 या 24 घंटे बिजली की लगातार आपूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लगातार कट लग रहे हैं। देहात में हाल इससे भी खराब है।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा। इसकी वजह से समय से धूप निकल आई। दिन निकलते ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे के बाद की धूप लोगों को चुभने लगी थी। दोपहर 12 बजे के बाद शाम तक धूप में निकलना मुश्किल रहा। ऊपर से तेज धूप और नीचे तपती सड़कों से निकलती गर्मी ने मानो लोगों को झुलसा दिया। धूप से बचाव के लिए अनेक लोग चेहरे को कपड़े से ढककर निकले। धूप के कारण ही दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ कम रही। न्यूनतम तापमान सोमवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान सोमवार के समान 37 डिग्री सेल्सियस ही रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बुधवार को भी आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान जताया है। बृहस्पतिवार को दिनभर हलके बादल छाए रहेंगे। मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने 18 जुलाई को बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश 18 जुलाई से शुरू होकर तीन से चार दिन तक बूंदाबांदी के तौर पर रहेगी।
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि
14 जुलाई
13 जुलाई
12 जुलाई
11 जुलाई
10 जुलाई
09 जुलाई
08 जुलाई