{"_id":"62e57109b2f9b875806668bd","slug":"heartfelt-tribute-to-martyr-udham-singh-on-sacrifice-day-saharanpur-news-mrt5991383179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस पर दी शहीद उधम सिंह को भावपूर्ण श्रद्वाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस पर दी शहीद उधम सिंह को भावपूर्ण श्रद्वाजंलि
विज्ञापन
गंगोह के श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज मे शहीद उधम सिंह को नमन करते शिक्षक व छात्
- फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम/ गंगोह (सहारनपुर)। शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर साढ़ौली कदीम और गंगोह में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने शहीद के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के लिए मर मिटने का जज्बा अपने बच्चों में पैदा करने आह्वान अभिभावकों से किया।
क्षेत्र के गांव चको में संचालित शहीद उधम सिंह महाविद्यालय में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि हमें अमर शहीदों के बलिदान को भूलना नहीं चाहिए। ऐसे महापुरुषों के जन्म एवं बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने से युवा पीढ़ी में देशसेवा की भावना जाग्रत होती है। काजी रशीद मसूद के पौत्र शायान मसूद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आपसी भाईचारा बढ़ता है। महाविद्यालय के संस्थापक नाथीराम कांबोज, चौ. विश्वास, कर्म सिंह पंवार, डॉ. मेघराज सैनी, कर्मसिंह कंबुज सैनी, प्रधान अनिल कांबोज, ठा. देवपाल सिंह, बुद्ध सिंह प्रधान, विजय सैनी, सोमपाल सिंह आदि रहे।
बीएस जूनियर हाईस्कूल कम्बोहमजरा में शहीद उधम सिंह के 83वें बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में शहीद के जीवन पर तेजस्वी, कसफ, वीरा, शाहद, आयुशी, उवैश, वैदिक आदि ने गीत, कविता और भाषण के द्वारा विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
गंगोह के श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता, नंदकिशोर शर्मा, सुनील कुमार, देवदत्त, अजय शर्मा, अर्चना शर्मा ने शहीद उधम सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।

साढौली कदीम में कार्यक्रम को सम्बोधित करते पूर्व विधायक नरेश सैनी- फोटो : SAHARANPUR

बीएस जू. हाईस्कूल कम्बोहमजरा में शहीद उधम सिंह की पुण्य तिथि पर नमन करते स्कूली बच्चे- फोटो : SAHARANPUR