फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heartfelt tribute to Chaudhary Ajit Singh

चौधरी अजित सिंह को दी भावभीनी श्रद्घाजंलि

Fri, 06 May 2022 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Heartfelt tribute to Chaudhary Ajit Singh
पीडब्लूडी में चौधरी अजीत सिंह पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ करते राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनकी विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर आयोजित कार्यक्रम में रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और यज्ञ किया। इस दौरान हुई विचार गोष्ठी में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राव केसर एवं कार्यवाहक प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह के जाने के बाद किसान राजनीति में शून्य पैदा हो गया है। वह एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने सदैव राजनीति से ऊपर उठकर किसान हितों के लिए आजीवन संघर्ष किया। चीनी मिलों लगाने की दूरी घटाना, 45 नई शुगर मिलें लगवाना, नागरिक उड्डयन मंत्री रहते एयर इंडिया को घाटे से उबारना, कृषि मंत्री रहते हुए किसानों पर आयकर लगाने का विरोध करना और कृषि यंत्रों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखवाना आदि अनेक कार्यों के लिए उन्हें याद किया जाएगा। इस दौरान गजेंद्र, पंकज चौधरी, रमेश चौहान, राव फरमान, अतुल फंदपुरी, रविंद्र गुर्जर, रामपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, राजवीर सिंह, महावीर सैनी, राव शहजाद ,शौकीन राणा, नईम प्रधान, विशाल कांबोज आदि मौजूद रहे।

पीडब्लूडी में चौधरी अजीत सिंह पुण्यतिथि मनाते राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी

पीडब्लूडी में चौधरी अजीत सिंह पुण्यतिथि मनाते राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed