{"_id":"6743a1b9faeaecba0c08c294","slug":"heart-and-bp-patients-should-not-go-out-between-4-am-and-10-am-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-136716-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सुबह चार से 10 बजे तक बाहर न निकलें हार्ट, बीपी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सुबह चार से 10 बजे तक बाहर न निकलें हार्ट, बीपी के मरीज
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी ने लोगों के स्वास्थ्य पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। सरकारी और निजी अस्पतालों में ब्लड प्रेशर बढ़ने और हार्ट अटैक की शिकायत के मरीज पहुंचने लगे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, बीपी हार्ट मरीजों के लिए सुबह चार से दस बजे तक का समय सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है। इस दौरान उन्हें सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। सर्दी का मौसम हार्ट के मरीजों के लिए बेहद घातक माना जाता है। इसलिए इन मरीजों को चिकित्सक सुबह के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि सर्दी में शरीर में केटीकोलामिन का रिसाव बढ़ जाता है, जो ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्रेन हैमरेज और हार्टअटैक का खतरा रहता है। ब्लड प्रेशर या दिल के मरीजों के लिए सर्दियों में सुबह चार बजे से 10 बजे तक का समय सबसे खतरनाक रहता है, क्योंकि यही वह समय है, जब केटीकोलामिन का रिसाव सबसे अधिक रहता है। दिल के मरीजों को कोहरे में बाहर निकलने से बचना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि ब्लड प्रेशर के मरीजों को दवा नहीं छोड़नी चाहिए। अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना चाहिए, क्योंकि इसके गड़बड़ाने की वजह से भी कई बार मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है।
-- -- -- -
-- इन्हें अधिक खतरा
- धूम्रपान करने वालों और अधिक शराब पीने वालों को।
- अधिक नमक खाने वालों और मोटे लोगों को।
- व्यायाम नहीं करने वालों और गुस्सा, चिंता करने वालों को।
- डायबिटीज के मरीजों को।