फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health department will set up camps at 15 places for Kanwariyas

Saharanpur News: कांवड़ियों के लिए 15 स्थानों पर शिविर लगाएगा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 30 Jun 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 30 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Health department will set up camps at 15 places for Kanwariyas
सहारनपुर। कांवड़ियों के लिए स्वास्थ्य विभाग गागलहेड़ी से शाहजहांपुर तक 15 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। इनमें डॉक्टर, फार्मासिस्ट और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज व एसबीडी जिला अस्पताल में 20-20 बेड के वार्ड आरक्षित होंगे।
विज्ञापन

11 जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है। 23 जुलाई को जलाभिषेक होगा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़ स्वास्थ्य शिविर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। देहरादून रोड पर ढाल्ला चौराहा, गागलहेड़ी, कैलाशपुर, नौगजा पीर, खालसा पब्लिक स्कूल, सत्संग भवन, भूतेश्वर मंदिर, रिमाउंट डिपो के सामने स्वास्थ्य शिविर लगेंगे।
विज्ञापन

इनके साथ ही अंबाला रोड पर नकुड़ तिराहा, पिलखनी कैंप, सौराणा मंदिर, सरसावा सीएचसी, शाहजहांपुर, रेलवे स्टेशन सहारनपुर, रेलवे स्टेशन टपरी भी स्वास्थ्य शिविर लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में कांवड़ियों को 24 घंटे की स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और कर्मचारियों को अलग-अलग शिफ्टों में तैनाती रहेगी। 108 की 11 एंबुलेंस और मोबाइल यूनिट की भी सुविधा रहेगी। जरूरत पड़ने पर निजी अस्पतालों का भी सहयोग लिया जाएगा।

-- वर्जन
कांवड़ स्वास्थ्य शिविर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। उनमें लगने वाले चिकित्सक, फार्मासिस्ट व कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर बनाया जा रहा है। शिफ्ट में स्टाफ ड्यूटी करेगा। - डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed