{"_id":"641c9947963b5654a1071b59","slug":"health-department-issued-notices-to-14-hospitals-saharanpur-news-c-14-1-165189-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्वास्थ्य विभाग ने 14 अस्पतालों को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्वास्थ्य विभाग ने 14 अस्पतालों को जारी किए नोटिस
Thu, 23 Mar 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के कुछ निजी अस्पतालों में आग से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। दमकल विभाग ने कई अस्पतालों का निरीक्षण कर आग से बचाव के इंतजामों को परखा है। कई अस्पतालों में आग से निपटने के इंतजाम पर्याप्त नहीं मिले हैं। दमकल की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने 14 अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं।
शासन के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने एक माह पहले प्राइवेट अस्पतालों का निरीक्षण कर अग्निशमन यंत्रों की जांच पड़ताल की थी। अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजाम देखें गए, लेकिन कुछ अस्पतालों को छोड़कर बड़े अस्पतालों में आग से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम अधूरे मिले। जिनमें दिल्ली रोड, अंबाला रोड और देहरादून के बड़े नामी अस्पताल हैं। इन अस्पतालों की रिपोर्ट बनाकर स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है।
स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जिन प्राइवेट अस्पतालों में आग से बचने के इंतजाम पूरे नहीं मिले, उनको स्वास्थ्य विभाग ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के माध्यम से नोटिस जारी कराए गए, जिससे वह समय पर इंतजामों को पूरा कर लें।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी पंजीयन एवं एसीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि 14 प्राइवेट अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं। जिन्हें आग से बुझाने के मानक पूरे करने के निर्देश दिए हैं।