फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health department got 34 ANM, 26 LT and six pharmacists

Saharanpur News: स्वास्थ्य विभाग को मिली 34 एएनएम, 26 एलटी व छह फार्मासिस्ट

Thu, 22 Feb 2024 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Health department got 34 ANM, 26 LT and six pharmacists
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग को एएनएम, लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट मिले हैं। इनके अभिलेखों की जांच पूरी कर ली गई। अब जल्द ही यह स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग करते दिखाई देंगे। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनकी तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक से लेकर स्टाफ की काफी कमी है। अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले के ग्रामीण व नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों के लिए संविदा पर एएनएम, लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है। शासन से उन्हें ज्वाइन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भेजा गया। यहां चयनित अभ्यर्थियों ने सीएमओ द्वारा गठित जांच टीम से अपने अभिलेखों की जांच कराई।
विज्ञापन

जिले को 64 में से 34 एएनएम, 41 में से 26 लैब टेक्नीशियन और सात में से छह फार्मासिस्ट ने ज्वाइन कर लिया है। अब इन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इनकी तैनाती शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि अभिलेखों की जांच पूरी हो गई है। इन्हें जल्द ही कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। इससे विभागीय व्यवस्थाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed