{"_id":"6421e2d320fb301dc50317a4","slug":"health-atm-installed-in-district-hospital-did-not-work-even-for-a-month-saharanpur-news-c-14-1-170469-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक माह भी नहीं चला जिला अस्पताल में लगा हेल्थ एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक माह भी नहीं चला जिला अस्पताल में लगा हेल्थ एटीएम
विज्ञापन
-27 फरवरी को नगर विधायक ने किया था शुभारंभ
-हृदय रोग विभाग में लगा है हेल्थ एटीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्वास्थ्य की जांच के लिए एसबीडी जिला अस्पताल के हृदय रोग विभाग में एक माह पूर्व लगाया गया हेल्थ एटीएम खराब हो गया है। इससे एक दिन में 40 से 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही थी। एटीएम खराब होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा और पैथाेलॉजी लैब में जाकर जांच करानी पड़ी।
मरीजों को जांच के लिए भटकना न पड़े, इस उद्देश्य से एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, टीबी अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं। 27 फरवरी को नगर विधायक राजीव गुंबर ने सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय के हृदय रोग विभाग में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया था, साथ ही एटीएम पर टेक्नीशियन की भी नियुक्ति की गई थी।
तकनीकी खराबी के चलते सोमवार को एटीएम खराब हो गया। जो लोग जांच के लिए पहुंचे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पैथाेलॉजी लैब में गए तो वहां जाकर जांच करानी पड़ी। यही नहीं कुछ मरीज ऐसे भी थे, जो पैथोलॉजी में लेट पहुंचे। जिससे उन्हें बिना जांच के ही निराश होकर लौटना पड़ा। क्योंकि 11 बजे के बाद पैथालॉजी लैब में जांच नहीं की जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- --
-- वर्जन
हेल्थ एटीएम खराब है। इंजीनियर को फोन कर बुलाया गया था, लेकिन वह सोमवार को नहीं पहुंचा। जल्द ही एटीएम को ठीक करा लिया जाएगा, ताकि मरीजों को जांच कराने में कोई दिक्कत न हो सके।
-डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला चिकित्सालय