फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health ATM in name only, not working for testing

सहारनपुर: केवल नाम का हेल्थ एटीएम, जांच के लिए नहीं आ रहा काम

Thu, 09 Feb 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Health ATM in name only, not working for testing
जिला अस्पताल के एमरजैंसी में रखी हैल्थ एटीएम मशीन
सहारनपुर। जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में 10 लाख रुपये की लागत से लगाया गया हेल्थ एटीएम बस नाम का ही है। अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वालों के ये काम नहीं आ रहा है। दो विभागों के बीच खींचतान के चलते मरीजों को मशीन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से मरीजों को सुविधा देने के लिए हेल्थ एटीएम से जांच की शुरूआत की है। सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा, नकुड़, मुजफ्फराबाद और साढ़ौली कदीम में हेल्थ एटीएम लगे हुए हैं। चारों स्वास्थ्य केंद्र पर एटीएम हेल्थ चालू हैं और इनसे जांच भी की जा रही है, लेकिन जिला चिकित्सालय में नगर निगम की ओर से दिया गया हेल्थ एटीएम पांच महीने से ऐसे ही लगा है। उनके न चलने से मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल रहा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मशीन को चलाने के नगर निगम को पत्र लिख दिया है, जबकि निगम ने पत्र मिलने से इनकार किया है। ऐसे में दो विभागों में खींचतान चल रही है। जिस वजह से हेल्थ एटीएम नहीं चल रहा, जबकि जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में आए दिन जांच कराने वालों की संख्या बढ़ रही है। अगर मरीज लैब में 11 बजे के बाद पहुंचते हैं तो उन्हें बिना जांच के ही लौटना पड़ता है। हेल्थ एटीएम के शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में हेल्थ एटीएम लगा है। नगर निगम की ओर से पिछले साल हेल्थ एटीएम दिया गया था। यह कई महीने से नहीं चल रहा। क्योंकि जिस कंपनी ने मशीन दी है, वो ही कंपनी इसमें प्रोग्राम इंस्टाल कर चलाएगी। इस बारे में कई बार नगर निगम को पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शेखर यादव, चिकित्सा अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
- जिला अस्पताल प्रशासन की तरफ से हमें कोई पत्र नहीं आया है। यदि हमें पत्र मिल जाए तो हम संबंधित कंपनी को चिट्ठी लिखकर हेल्थ एटीएम को ठीक कराने का काम करेंगे।
- राजेश कुमार यादव, अपर नगरायुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed