फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Head warder of district jail suspended, accused of extortion

Saharanpur News: जिला जेल का हेड वार्डर निलंबित, वसूली का अारोप

Thu, 15 May 2025 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 15 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Head warder of district jail suspended, accused of extortion
सहारनपुर। जिला जेल में तैनात हेड वार्डर जगदीश प्रसाद निम को बंदियों से अवैध वसूली और उत्पीड़न के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बंदियों ने उनकी शिकायत की थी। शिकायत जेल अधीक्षक तक पहुंचने पर मामले को गंभीरता से लिया गया।
विज्ञापन

जगदीश प्रसाद निम जिला जेल में हेड वार्डर के पद पर तैनात है। उन पर कुछ बंदियों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया था। इसके बाद जेल अधीक्षक बंदियों से पूछताछ में आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद हेड वार्डर से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पूछताछ के लिए बुलाने पर उन्होंने अधिकारियों से दुर्व्यवहार भी किया, जिस पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

निलंबन के बाद हेड वार्डर जगदीश प्रसाद ने डीआईजी जेल को पत्र लिखकर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में कई अनियमितताएं चल रही हैं और अधिकारी समय से ड्यूटी पर नहीं आते। पत्र में कई अन्य शिकायतें भी दर्ज की गईं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी जेल ने पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

।उधर, जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश का कहना है कि हेड वार्डर के खिलाफ बंदियों का उत्पीड़न कर वसूली की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed