{"_id":"63c0512f941a3a6dca144a8a","slug":"head-clerk-and-home-guard-arrested-for-taking-bribe-saharanpur-news-c-14-1-76670","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रिश्वत लेते प्रधान लिपिक और होमगार्ड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रिश्वत लेते प्रधान लिपिक और होमगार्ड गिरफ्तार
Thu, 12 Jan 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में एंटी क्राप्शन द्वारा पकड़े रिश्वत लेते पकड़े गये प्रधान लिपिक व होमगार्ड
सहारनपुर। आवास-विकास स्थित कोषागार के मंडल कार्यालय से भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी क्रप्शन) सहारनपुर मंडल की टीम ने प्रधान लिपिक और होमगार्ड को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। पेंशन की फाइल पास करने की एवज में प्रधान लिपिक ने पैसे लिए। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एंटी क्रप्शन टीम के प्रभारी महेश दूबे ने बताया किया जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली निवासी सिराजुद्दीन नगर पालिक में कर्मचारी थे। कुछ समय पूर्व उनका निधन हो गया था। उनकी बेटी शबनम को पारिवारिक पेंशन मिलनी है। शबनम और उसके भाई मेहराज ने सभी दस्तावेज पूरे कर संबंधित विभागों को उपलब्ध कराए। इसके बाद उनकी फाइल सहारनपुर के आवास-विकास स्थित कोषागार के मंडल कार्यालय पर पहुंची। यहां तैनात प्रधान लिपिक ने फाइल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग की। पैसा न देने पर फाइल को पास नहीं किया गया। इसकी शिकायत मेहराज ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी क्रप्शन) कार्यालय में की।
बुधवार की शाम प्रभारी महेश दूबे के नेतृत्व में एंटी क्रप्शन की टीम कोषागार के मंडल कार्यालय पर पहुंची। टीम के साथ मेहराज भी कार्यालय में पहुंच गया, जिसने प्रधान लिपिक गुरु प्रताप को फाइल पास करने के लिए तीन हजार रुपये दिए। तब, वहां तैनात होमगार्ड रईस आलम को प्रधान लिपिक ने पैसा गिनने के लिए कहा। होमगार्ड ने रुपये गिनने के बाद प्रधान लिपिक को नकदी पकड़ा दी। इसी दौरान एंटी क्रप्शन की टीम ने प्रधान लिपिक और होमगार्ड को रंगे हाथ रिश्वत के पैसे लेते पकड़ लिया। इसके बाद टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली सदर बाजार लेकर आई, जहां पर प्रभारी महेश दुबे की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
रायबरेली का रहने वाला है प्रधान लिपिक
आरोपी प्रधान लिपिक गुरु प्रताप मूलरूप से रायबरेली का रहने वाला है। साढ़े चार साल से आवास-विकास स्थित कोषागार के मंडल कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात है। वहीं, होमगार्ड रईस आलम मोहल्ला जनकनगर का रहने वाला है।
काफी समय से कर रहा था परेशान
शबनम के भाई मेहराज ने एंटी क्रप्शन विभाग से की गई शिकायत में बताया था कि प्रधान लिपिक फाइल पास करने के लिए लंबे समय से उनको परेशान कर रहा था। उनसे पैसों की मांग की जा रही है। पैसा न मिलने पर फाइल को पास न करने की बात कही गई थी।
एंटी क्रप्शन की टीम ने प्रधान लिपिक और होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में शासन को भी अवगत कराया जा रहा है।-- -अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
विज्ञापन
एंटी क्रप्शन टीम के प्रभारी महेश दूबे ने बताया किया जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली निवासी सिराजुद्दीन नगर पालिक में कर्मचारी थे। कुछ समय पूर्व उनका निधन हो गया था। उनकी बेटी शबनम को पारिवारिक पेंशन मिलनी है। शबनम और उसके भाई मेहराज ने सभी दस्तावेज पूरे कर संबंधित विभागों को उपलब्ध कराए। इसके बाद उनकी फाइल सहारनपुर के आवास-विकास स्थित कोषागार के मंडल कार्यालय पर पहुंची। यहां तैनात प्रधान लिपिक ने फाइल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग की। पैसा न देने पर फाइल को पास नहीं किया गया। इसकी शिकायत मेहराज ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी क्रप्शन) कार्यालय में की।
विज्ञापन
बुधवार की शाम प्रभारी महेश दूबे के नेतृत्व में एंटी क्रप्शन की टीम कोषागार के मंडल कार्यालय पर पहुंची। टीम के साथ मेहराज भी कार्यालय में पहुंच गया, जिसने प्रधान लिपिक गुरु प्रताप को फाइल पास करने के लिए तीन हजार रुपये दिए। तब, वहां तैनात होमगार्ड रईस आलम को प्रधान लिपिक ने पैसा गिनने के लिए कहा। होमगार्ड ने रुपये गिनने के बाद प्रधान लिपिक को नकदी पकड़ा दी। इसी दौरान एंटी क्रप्शन की टीम ने प्रधान लिपिक और होमगार्ड को रंगे हाथ रिश्वत के पैसे लेते पकड़ लिया। इसके बाद टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली सदर बाजार लेकर आई, जहां पर प्रभारी महेश दुबे की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
रायबरेली का रहने वाला है प्रधान लिपिक
आरोपी प्रधान लिपिक गुरु प्रताप मूलरूप से रायबरेली का रहने वाला है। साढ़े चार साल से आवास-विकास स्थित कोषागार के मंडल कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात है। वहीं, होमगार्ड रईस आलम मोहल्ला जनकनगर का रहने वाला है।
काफी समय से कर रहा था परेशान
शबनम के भाई मेहराज ने एंटी क्रप्शन विभाग से की गई शिकायत में बताया था कि प्रधान लिपिक फाइल पास करने के लिए लंबे समय से उनको परेशान कर रहा था। उनसे पैसों की मांग की जा रही है। पैसा न मिलने पर फाइल को पास न करने की बात कही गई थी।
एंटी क्रप्शन की टीम ने प्रधान लिपिक और होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में शासन को भी अवगत कराया जा रहा है।