फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Head bowed in the court of God, prayed for the prosperity of the country

Saharanpur News: खुदा की बारगाह में झुके सिर, मांगी देश की खुशहाली की दुआ

Thu, 29 Jun 2023 05:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Head bowed in the court of God, prayed for the prosperity of the country
-हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व
विज्ञापन

--ईदगाह में बूंदाबंदी के बीच अदा हुई नमाज, इसके बाद हुई कुर्बानी


फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। ईद-उल-अजहा पर्व जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। बूंदाबांदी के बीच नमाज अदा की गई। इससे पूर्व तेज बारिश होने की वजह से नमाजियों को थोड़ी दिक्कत झेलनी पड़ी। नमाज के बाद देश की तरक्की और खुशहाली की दुआ की गई। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इसी तरह शहर की प्रमुख जामा मस्जिद सहित अनेक मस्जिदों में नमाज संपन्न हुई।

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बरसात के बीच अंबाला रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। यहां शहर काजी नदीम अख्तर ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद अमन-चैन और देश की खुशहाली की दुआ कराई गई।
विज्ञापन

तकरीर में शहर काजी नदीम अख्तर ने कहा कि हमें खुदा के हुक्म के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। वह अगर हमारी या हमारे पुत्र की भी कुर्बानी मांगे तो देनी चाहिए, लेकिन इससे पहले हमें अपने अंदर फैली बुराइयों को दूर करना होगा। अपनी कुर्बानी देने से पहले अहंकार, झूठ बोलना, नशाखोरी, किसी का दिल दुखाना जैसी बुराइयों की कुर्बानी देनी होगी। अल्लाह उन पर रहमतों की बारिश करते हैं। हम सबको मिलजुलकर रहना चाहिए और एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए। कुर्बानी के समय ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे किसी दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र व एसएसपी डा. विपिन, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने मुस्लिम समाज के लोगाें को ईद की बधाई दी। इनके अलावा नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

उधर, जामा मस्जिद में इमाम कारी अरशद गोरा ने नमाज अदा कराई। प्रबंधक मौलवी फरीद ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए नगर निगम व पुलिस-प्रशासन का धन्यवाद किया। जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। इसी तरह पुरानी जामा मस्जिद चूड़ी बाजार, मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय, मस्जिद हलवाईयान नखासा बाजार, मस्जिद शेखों वाली, मस्जिद दर्जियान लक्खी गेट प्रथम, मस्जिद बड़ी सराय, मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक, मस्जिद शाहजानी खानआलमपुरा, मस्जिद किले वाली, मस्जिद लिंक रोड, मस्जिद कमंगारान नखासा बाजार, मस्जिद चौकी सराय, मस्जिद घंटाघर, मस्जिद अंसारियान, मस्जिद मालियान, मस्जिद शाहबिलोल, मस्जिद जालवाली शाह विलायत, मस्जिद शिराजा, मस्जिद खिरनी वाली किशनपुरा में नमाज हुई।

--------

शहर में रही रौनक, सजधजकर आए बच्चे

ईद-उल-अजहा पर महानगर में रौनक रही। बच्चे, युवा और बड़े-बुजुर्ग नए परिधान पहनकर घर से निकले। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर ईद-उल-अजहा की बधाई दी। युवाओं में अत्याधिक उत्साह नजर आया।


---------

सुरक्षा रही कड़ी

ईदगाह पर सुरक्षा कड़ी रही। पुलिस के अलावा आरएएफ और पीएसी बल भी तैनात रहा। पुलिस ने ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी। इसके साथ ही लोगों को कुर्बानी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया न डालने की हिदायद दी। इसी तरह पूरे दिन प्रमुख चौराहों और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed