फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   head bowed in Allah Bargah

अल्लाह की बारगाह में झुके सिर

Fri, 08 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 08 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
head bowed in Allah Bargah
नमाज अदा करते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में ईद उल फितर पर ईदगाह के साथ ही मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी जुटे। नमाज के बाद देश में खुशहाली, अमन की दुआएं की।  
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए लोग सुबह छह बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे।

यहां नायब शहर काजी नदीम अख्तर ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद में मोहम्मद अरशद गोरा ने नमाज अदा कराई। मदरसा मजाहिर उलूम वक्फ में मौलाना रियाज ने नमाज अदा कराई।

मदरसा मजाहिर उलूम में मौ. उस्मान ने ईद की नमाज अदा कराई। इनके अलावा ईदीशाह मस्जिद में कारी मौ. अनीस, चौकी सराय स्थित मस्जिद आइनी वाली में कारी जमाल, घंटाघर स्थित मस्जिद में कारी अकील अहमद, मस्जिद छीपियान में मौलवी सलमान ने नमाज अदा कराई। 
विज्ञापन


जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने कहा कि कोई भी मजहब बैर रखना नहीं सिखाता है। इस्लाम मोहब्बत और शांति का पैगाम देता है। जिस पर चलते हुए देश में अमन के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमाज के बाद शहर काजी नदीम अख्तर ने कहा कि हमारा देश बेहद खूबसूरत है और इस मुल्क की खासियत यह है कि यहां नेशनल हाईवे को बंद कर हम अल्लाह को याद कर रहे हैं। शायद ऐसा किसी दूसरे देश में संभव नहीं है।

यह अल्लाह की रहमत का असर है कि हम इस देश में पैदा हुए। इसलिए हम सबको देश की बरक्कत में भागीदार बनना चाहिए। ईद पर्व पर शहर में चहुंओर भारी रोनक रही। लोग नए नए परिधानों में सजकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देते नजर आए।

इसके अलावा हिंदुओं ने अपने मुस्लिम साथियों के घर जाकर शीर का सवाद चखा, इससे दोनों समुदाय के बीच रिश्तों की डोर ओर मजबूत हुई। बुधवार को चांद का दीदार होने के साथ ही ईद पर्व की बधाइयों का दौर शुरू हो गया था।

सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को ईद की बधाई दी गई। बुधवार रात्रि से शुरू हुआ बधाई का यह दौर बृहस्पतिवार रात तक चलता रहा। ईद के चलते शहर की विभिन्न कालोनियां रात भर गुलजार रही।

सुबह से ही लोग नए नए परिधानों में सजकर नमाज की तैयारियों में जुट गए थे। जनपद से भारी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए अंबाला रोड स्थित ईदगाह पहुंचे। इसके अलावा तमाम मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई।

नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। एक ओर जहां आमजन ने ईद को अपने तरीके से मनाया, वहीं गणमान्य लोगों ने अपने परिचितों को घर बुलाकर उन्हें शीर खिलाई।

बाजारों में मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। बच्चों ने अपने पसंद के खिलौने खरीदकर और झूलें आदि झूलकर ईद की खुशियां मनाई। नगर और देहात क्षेत्र में ईद का त्योहार खुशनुमा माहौल में मनाया गया।


इस मौके पर अंबाला रोड स्थित ईदगाह पर मौलाना महताब अनवर ने ईद की नमाज अता कराई। ईदगाह के समीप पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि तथा सभासदों नमाजियों का स्वागत किया। नमाज के पश्चात ईदगाह से निकल रही भीड़ के सुरक्षित आवागमन की खातिर नागरिक सुरक्षा कोर की टीम के वार्डनों ने व्यवस्था बनाने में योगदान किया। इसके अलावा देहात में भी ईद  उत्साह के साथ मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed