फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   He submitted bowl in the hands of the public

मोदी ने जनता के हाथों में थमाया कटोरा

Sun, 25 Dec 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 25 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
He submitted bowl in the hands of the public
सहारनपुर में गंगोह में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे झोलाछाप फकीर हैं जो खुद तो करोड़ों रुपये के कपड़े पहनते हैं, लेकिन उन्होंने देश की जनता को भिखारी बनाकर उसके हाथ में कटोरा थमा दिया है। अपने ही पैसों के लिए जनता को लाइनों में लगना पड़ रहा है, कहा कि सपा-बसपा की नीतियों से जनता आजिज है। 
विज्ञापन


राज बब्बर नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष काजी इमरान मसूद द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। उनका लगभग 15 मिनट का पूरा भाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाकर सत्ता पाने का ख्वाब देख रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी कर मोदी ने देश की जनता को भिखारी बना दिया है। बीमार बच्चे के इलाज के लिए बाप को अपने पैसे लेने के लिए बैंक वालों के सामने गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। कांग्रेस के कमजोर होने से देश कमजोर हुआ है और सांप्रदायिक ताकतें मजबूत हुई है। नोटबंदी किसी अर्थशास्त्री की नहीं अपितु स्वार्थ शास्त्री की देन है। मोदी राज में महंगाई बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोदी के काले कारनामों का खुलासा कर रहे हैं। उन्होंने जनता से भाजपा के बहकावे में न आने और प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। 

प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि प्रदेश की जनता को स्वार्थी नेताओं और सांप्रदायिक ताकतों से मुक्त कराने एवं प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना होगा। 
अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख जयपाल सिंह और संचालन सतीश बारी ने किया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन काजी नोमान मसूद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप वर्मा, पूर्व प्रमुख मुकेश चौधरी, नोमान मसूद, चेयरमैन इनाम शाकिर, इरशाद प्रधान, उमेश त्यागी, लल्लन गुप्ता, उमा भूषण, नरेश सैनी आदि रहे।  

कांग्रेस अपने दम पर ही लड़ेगी विधानसभा चुनाव
गंगोह। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव अपने ही दम पर लड़ेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने सपा अथवा किसी अन्य दल से गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए ये दावा किया।

चेयरमैन नोमान मसूद के फार्म हाउस पर पत्रकार वार्ता में राजबब्बर ने कहा कि नोटबंदी को देश की जनता की जेब पर डकैती बताते हुए कहा चेक बाउंस होने पर ग्राहक पर लगने वाले दंड के समान ही बैंक द्वारा अंकित रकम न देने पर बैंकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा कि भारत में 94 प्रतिशत जनता नगद लेन देन करती है। ऐसे में गरीब मजदूर को परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि नोटबंदी के बाद कश्मीर में शांति होने और पत्थरबाजी रुकने की बात कहकर भाजपाई जनता को बरगला रहे हैं।


मोदी केवल बातों के जादूगर हैं। जनता काम पर जाने के बजाय बैंकों की लाइन में खड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता से संवादहीनता के कारण कांग्रेस का जनाधार कम हुआ था। अब राहुल गांधी की नीति पर चलकर कांग्रेस अपना खोया गौरव पाने की ओर बढ़ रही है। कहा कि इमरान मसूद के पार्टी में आने से कांग्रेस मजबूत हुई है। पूर्व विधायक इमरान मसूद, चेयरमैन नोमान मसूद, जिलाध्यक्ष शशि वालिया, संदीप वर्मा, नरेश सैनी, मुकेश प्रमुख आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed