{"_id":"57f159804f1c1bb865574ed1","slug":"he-camped-for-safety-by-spg","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने सहारनपुर में डेरा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने सहारनपुर में डेरा डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 03 Oct 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
एसपीजी से घिरे राहुल गांधी।
- फोटो : dig vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में राहुल गांधी की पांच अक्टूबर को होने वाली खाट सभा और रोड शो से पहले एसपीजी ने तीन दिन से जनपद में डेरा डाला हुआ है। खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है।
जिन-जिन जगहों पर राहुल गांधी के जाने का कार्यक्रम है। वहां सुरक्षा टीमें पहले से ही पहुंचकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं। इसके अलावा कांग्रेसी भी अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हैं।
राहुल गांधी चार अक्टूबर की शाम सहारनपुर पहुंचेंगे। वह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद सबसे पहले दिल्ली रोड स्थित अंबेडकरपुरम में बामियान बुद्ध विहार जाएंगे।
विज्ञापन
यहां वे भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद ऊपरी मंजिल पर बने ध्यान केंद्र में भगवान बुद्ध की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित कराएंगे। साथ ही ध्यान केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
बामियान बुद्ध विहार समिति के संरक्षक ज्ञानचंद आजाद और अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि दो दिन से एसपीजी की टीमें बामियान बुद्ध विहार में आ रही हैं। बताया कि राहुल गांधी बुद्ध विहार में मुख्य गेट से एंट्री करेंगे। तमाम औपचारिकताएं पूरी कर दूसरे गेट से बाहर निकलेंगे।
राहुल के आगमन से समिति पदाधिकारियों में भी खासा उत्साह है। यहां से वह बाई रोड शहर के बीच से होते हुए मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने जाएंगे। वहां से रोड शो करते हुए वह बेहट में सभा करेंगे।
सभा के बाद छुटमलपुर से होते हुए गागलहेड़ी के पशु मंडी मैदान में खाट सभा करेंगे। खाट सभा करने के बाद वह दारुल उलूम जाएंगे। वहां कुछ समय बिताने के बाद वह सीधे मुजफ्फरनगर के लिए निकल जाएंगे।
सहारनपुर में कांग्रेस की निगाहें मुस्लिम मतदाताओं पर भी टिकी है। शहर में मुस्लिम बहुल आबादी वाले इलाके में राहुल का रोड शो कराया जाएगा। इसके अलावा बेहट व देहात विधानसभाओं में सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाता होने के कारण वहां उनकी जनसभाएं आयोजित की गई हैं।