फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hathinikund which provides water to four states is in danger, construction work has started to save it

Saharanpur News: चार राज्यों को पानी देने वाले हथिनीकुंड पर संकट, बचाने के लिए निर्माण शुरू

Fri, 16 May 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 16 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hathinikund which provides water to four states is in danger, construction work has started to save it
ह​थिनीकुंड बैराज पर चल रहा निर्माण कार्य
सहारनपुर। यूपी समेत चार राज्यों को जल आपूर्ति करने वाले हथिनीकुंड बैराज पर संकट मंडरा रहा है। बरसात के मौसम में आने वाली बाढ़ की वजह से यमुना नदी का तल (बेड) कटाव के चलते गहरा हो गया है, जिससे बैराज की नींव को कभी भी नुकसान हो सकता है। बैराज के खतरे को भांपकर इसे बचाने की कवायद की जा रही है। यहां पर सुरक्षा दीवार (डायाफ्राम) का निर्माण शुरू किया गया है, जिसमें करीब 146 करोड़ की लागत आएगी। हथिनीकुंड बैराज चार राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के जल बंटवारे को लेकर बना एक महत्वपूर्ण जल स्रोत है, जो सहारनपुर और यमुनानगर की सीमा पर स्थित है। दिल्ली की लगभग 60 प्रतिशत जल आपूर्ति हथिनीकुंड बैराज से ही होती है। यमुना नदी के मुख्य प्रवाह के अलावा हथिनीकुंड से दो नहरें निकलती हैं, जिसमें पश्चिमी यमुना नहर और पूर्वी यमुना नहर है। पश्चिमी नहर से हरियाणा में यमुनानगर, करनाल और पानीपत के क्षेत्रों को पानी मिलता है, जबकि पूर्वी यमुना नहर से उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, शामली और बागपत आदि को पानी जाता है।
विज्ञापन

पिछले कई साल से बरसात के दिनों में यहां पर बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। बैराज में जहां पर ओवरफ्लो पानी निकाला जाता है वहां पर यमुना नदी के बेड में कटाव हो गया है। इसकी वजह से कभी भी बैराज की नींव को नुकसान हो सकता है। इसे देखते हुए डायाफ्राम का निर्माण शुरू कर दिया गया है। हथिनीकुंड बैराज दिल्ली से 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बैराज से छोड़ा गया पानी को दिल्ली तक पहुंचने में करीब 72 घंटे का समय लगता है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed