फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haryana BJP leaders gave tips to achieve Mission 2022

हरियाणा के भाजपा नेताओं ने दिए मिशन 2022 फतेह करने के टिप्स

Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Haryana BJP leaders gave tips to achieve Mission 2022
रामपुर मनिहारान में मुख्य अतिथि का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान/चिलकाना (सहारनपुर)। भाजपा ने मिशन 2022 सफलता प्राप्त करने के लिए बूथ स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को हरियाणा से आए भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में विजय पाने के लिए टिप्स दिए।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान ब्लॉक कॉलोनी में रामपुर नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य वक्ता के रुप में पहुंचे हरियाणा प्रदेश के पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री देवेंद्र पांचाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह गांव-गांव जा कर सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के गरीब लोगों को मिल रहा है। बैठक को कैथल के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, विधान सभा क्षेत्र प्रभारी अशोक बाटला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण सैनी प्रमोद कौशिक, कृष्ण चंद सैनी, रामू चौधरी, शंकर कश्यप, बलराम राणा, सतीश शर्मा, आनन्द राणा, सपन जैन, गौतम चौधरी, अरविंद धीमान रहे।
विज्ञापन

चिलकाना में हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेन्द्र सागवान ने कहा कि हमारा लक्ष्य मिशन 2022 को जीतना है। उसके लिये हमें जब तक चुनाव नही हो जाते, तब तक पार्टी के लिये 24 घंटे कार्य करना है। विधान सभा क्षेत्र प्रभारी रामजी लाल कश्यप, विस्तारक सागर प्रजापति, विवेक नामदेव ने विचार रखे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान तथा संचालन मंडल महामंत्री निशांक जैन ने किया। मदनलाल शर्मा, निशांक जैन, पंकज सैनी, इसम सिह, महबूब, वाजिद, ओमप्रकाश धीमान, रोशनलाल सैनी, बीसीराम, प्रवीण सैनी, नरेश शर्मा, राजु सैनी, रमेश कश्यप, सुमन सैनी, मुमताज, रितिका, आसमा, कुलदीप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed