फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haryana became the overall champion in the national Kurash competition

राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 13 Mar 2022 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Haryana became the overall champion in the national Kurash competition
हरियाणा, पंजाब, दिल्ली जम्मू के अलावा अन्य केंद्रों के लिए भी
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में हरियाणा ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि दिल्ली रनरअप और पंजाब सेकेंड रनअप रहा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता के पहले दिन से ही हरियाणा और दिल्ली के खिलाड़ियों ने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए थे। पहले दिन भी हरियाणा के खिलाड़ी पहले नंबर और दिल्ली के खिलाड़ी दूसरे नंबर पर रहे। दूसरे दिन के मुुकाबलों में भी दोनों राज्यों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन जारी रखा। समापन पर राष्ट्रीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रवि कपूर, उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव विक्रांत कुमार ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय तकनीकी सचिव राहुल व्यास, कोषाध्यक्ष शिवाजी सोलंके, राज्य उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, मोहित, किरण, तरुण, दिव्यांश, अगमदीप वर्मा, अरुण, देवेंद्र, राजीव कश्यप, सोमबीर, राकेश, नीना, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रविकांत, अजीत पाल, राकेश सिंह, संजीव, अंतरिक्ष, दीपक, कानिश, विनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का परिणाम
किलोग्राम प्रथम द्वितीय तृतीय
40 किलोग्राम तरनप्रीत (पंजाब) परमानंद(हरियाणा) पूरब (मध्य प्रदेश) व अजीत (उत्तर प्रदेश)
47 किलोग्राम करन (हरियाणा) अनित (झारखंड) प्रियांशु (दिल्ली) व भागचंद (छत्तीसगढ़)
50 किलोग्राम शमशेर (दिल्ली) बॉबी (मध्य प्रदेश) नीरज (पंजाब) व निशांत (उत्तर प्रदेश)
55 किलोग्राम लकी (हरियाणा) लक्ष्य (दिल्ली) एहसान (जम्मू कश्मीर) व हेमंत (पंजाब)
60 किलोग्राम यशवीर (हरियाणा) शिवम (पंजाब) मुकेश (राजस्थान) व सचिन (दिल्ली)
66 किलोग्राम विपिन (हरियाणा) साहिल (दिल्ली) दिलकवश (छत्तीसगढ़) व श्याम किशोर (राजस्थान)
73 किलोग्राम दीपांशु (दिल्ली) विक्रम (हरियाणा) आशीष (छत्तीसगढ़) व नितिन (उत्तर प्रदेश)
81 किलोग्राम सुशांत (दिल्ली) करण (पंजाब) संभव (झारखंड) व आर्यन (हरियाणा)
90 किलोग्राम विशाल (हरियाणा) रिंकेश (राजस्थान) रौनक (दिल्ली) व पुनीत (झारखंड)
90 किलोग्राम+ जितेश (दिल्ली) आदित्य (हरियाणा) वंश (राजस्थान) व अजीमुल्ला (गुजरात)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed