फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Harassment of farmers will not be tolerated: Vinay

बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का उत्पीड़न : विनय

Sat, 21 Jan 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Harassment of farmers will not be tolerated: Vinay
कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक में नारेबाजी करते किसान
सहारनपुर। भाकियू (टिकैत) के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से तत्काल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बिजली निगम द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार इस पर अविलंब अंकुश लगाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा पेराई सत्र के लिए प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से तत्काल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हरियाणा के जींद में 26 जनवरी को किसान महापंचायत होगी। इसमें जनपद के किसान भी भागेदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कालेज मैदान में भी एक महापंचायत होगी। उन्होंने किसानों से महापंचायत में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष चौधरी मुकेश तोमर, चौधरी संजय सिंह, डॉ. राजवीर कांबोज, बबलू चौधरी, ललित, सचिन चौधरी, तहसीन, ओमवीर सिंह, कमलेश, अवनीश, मूसा प्रधान, बबली कांबोज, सचिन्द्र राणा, भूपेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।संचालन जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed