{"_id":"64aaff466ad0f6eded0855b4","slug":"har-har-mahadev-echoed-with-damru-in-the-midst-of-torrential-rain-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-5672-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मूसलाधार बारिश के बीच डमरू के साथ गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मूसलाधार बारिश के बीच डमरू के साथ गूंजा हर-हर महादेव
विज्ञापन
सहारनपुर। श्रावण मास में मूसलाधार बारिश का भी कांवड़ियों पर कोई असर नहीं पड़ा। तेज बारिश के बीच डमरू बजाते हुए और हर-हर महादेव के जयकारे के साथ कांवड़िए शिवालयों की और बढ़ते नजर आए। मन में आस्था और मुख पर भोले बाबा नाम लेते हुए शिवभक्त उत्साह के साथ कांवड़ ला रहे हैं। भगवान शंकर के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
दो दिन से हो रही बारिश के बीच कांवड़िए लगातार हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। रविवार को भी कांवड़िए मूसलाधार बारिश के बीच अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हुए नजर आए। कांवड़ देहरादून और अंबाला रोड पर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांवड़ियों की संख्या ज्यादा रही।
हरियाणा के युवाओं का ग्रुप श्री शिव परिवार की कांवड़ लेकर लौटे हुए दिखे। करीब 15 फिट ऊंची भगवान शंकर की मूर्ति आकर्षण केंद्र रही। इसी तरह श्री गणेश कांवड़ ने भी सबका मन मोह लिया। इसके अलावा तिरंगा कांवड़ सबसे ज्यादा संख्या में दिखाई दे रही हैं। ऐसे भी कई कांवड़िए नजर आए जो एक हाथ में डमरू बजाते हुए चल रहे थे तो दूसरे हाथ में गंगाजल लिए थे और भोले बाबा का जयघोष कर रहे थे। महिलाएं भी कांवड़ लेकर शिवालयों की ओर बढ़ती हुई दिखी।
विज्ञापन
कांवड़ सेवा शिविरों में कर रहे सेवा
कांवड़ियों की सेवा में शहर के लोग भी सेवा कर रहे हैं। देहरादून और अंबाला रोड पर करीब 20 कांवड़ शिविर लगे हैं। शहरवासी भी कांवड़ियों की सेवा करने के लिए शिविरों में पहुंच रहे और उनको अपने हाथों से भोजन परोस रहे हैं। शिविरों में कांवड़ियों खाने-पीने, नहाने, सोने सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
नंगे पांव ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी
मूसलाधार बारिश होने की वजह से पुलिसकर्मियों के जूतों में पानी भर गया। कई जगहों पर पुलिसकर्मी नंगे पांव ड्यूटी करते हुए नजर आए। बारिश के बीच पुलिसकर्मी ड्यूटी पर पूरी तरह मुस्तैद दिखे।