{"_id":"64ea50b2b60fa02c780c47c7","slug":"half-yearly-examination-of-secondary-schools-will-be-held-in-october-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-8367-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अक्तूबर में होगी माध्यमिक विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अक्तूबर में होगी माध्यमिक विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा
विज्ञापन
-शैक्षिक पंचांग के अनुरूप कोर्स पूरा करते हुए परीक्षाएं आयोजित करने के हैं आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं अक्तूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होंगी। शैक्षिक पंचांग में भी परीक्षाओं के लिए यही समय निर्धारित है।
शैक्षिक पंचांग के अनुसार अर्द्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सितंबर के अंतिम सप्ताह में होंगी, जबकि अर्दवार्षिक लिखित परीक्षाएं अक्तूबर के दूसरे एवं तीसरे सप्ताह में करानी होंगी। इन परीक्षाओं के अंक नवंबर के पहले सप्ताह तक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। चूंकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं सितंबर के अंतिम सप्ताह में कराई जानी हैं। ऐसे में विद्यालयों खासकर शिक्षकों पद दबाव है कि वह परीक्षाओं से कम से कम एक सप्ताह पहले पाठ्यक्रम पूरा करा लें, जिससे विद्यार्थियों को रिवीजन यानी दोहराने के लिए समय मिल जाए और उनकी परीक्षा का परिणाम बेहतर हो सके।