फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haji Iqbal's property worth more than Rs 500 crore will remain confiscated

Saharanpur News: कुर्क ही रहेगी हाजी इकबाल की 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति

Sun, 08 Oct 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Haji Iqbal's property worth more than Rs 500 crore will remain confiscated
हाजी इकबाल
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी व एक लाख के इनामी हाजी इकबाल को लेकर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चंद्र की कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने फैसला दिया है कि करीब 500 करोड़ की जो संपत्ति जिला प्रशासन ने कुर्क की थी, उसे लेकर जो आपत्ति लगाई गई थी उसकी जांच में संपत्ति कुर्क होना सही पाया गया। ऐसे में वह संपत्ति कुर्क ही रहेगी। पूरी संपत्ति राज्य सरकार के अधीन रहेगी। संपत्ति को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए प्रशासक भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिला प्रशासन की तरफ से कुछ माह पहले हाजी इकबाल की करीब 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई थी। 17 जून को इसकी आपत्ति के लिए 90 दिन का समय दिया गया था। इसके बाद इकबाल के अधिवक्ता की तरफ से आपत्ति दर्ज कराकर संपत्ति कुर्क करने का कारण पूछा गया था। आपत्ति के मामले पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जांच की। इसमें पाया गया कि आपत्ति में जो तथ्य दिए गए हैं वह सही नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि संपत्ति कुर्क रहने के आदेश गैंगस्टर कोर्ट में भेज दिए हैं। हालांकि करीब 80 गरीब लोगों को बेची गई जमीन को कुर्की से अवमुक्त रखा गया है। तहसीलदार बेहट और सदर को निर्देश दिए गए कि न्यायालय के अंतिम आदेश पारित होने तक कुर्कशुदा संपत्तियों को संरक्षित और सुरक्षित रखेंगे।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी संपत्ति कुर्क
हाजी इकबाल और उसकी बेनामी संपत्ति पहले भी पुलिस-प्रशासन कुर्क कर चुका है। आठ माह पूर्व मिर्जापुर और बेहट क्षेत्र में करीब एक हजार करोड़ रुपये की इकबाल की संपत्ति कुर्क की गई थी। इसके साथ ही बाजोरिया मार्ग स्थित न्यू भगत सिंह कॉलोनी की तीन कोठियों को भी कुर्क किया गया था। इसके अलावा लखनऊ, नोएडा व देहरादून में भी इकबाल की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। पुलिस-प्रशासन अभी तक इकबाल की दो हजार करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed