फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haji Iqbal's 200 bigha land registered with fake documents

UP: हाजी इकबाल की 200 बीघा जमीन की कराई फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री, पत्नी फरीदा बेगम ने लगाई गुहार

Sat, 30 Mar 2024 05:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 30 Mar 2024 05:02 PM IST
सार

Saharanpur News : हाजी इकबाल की पत्नी ने अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। पत्नी फरीदा बेगम का कहना है कि उनकी 200 बीघा जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी रजिस्ट्री एक व्यक्ति ने अपने ड्राइवर के नाम करा दी है। फरीदा ने कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Haji Iqbal's 200 bigha land registered with fake documents
हाजी इकबाल की संपत्ति का मामला। - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

सहारनपुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी ने कुछ लोगों पर संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इंदरपुर तालड़ा गांव में उनकी 200 बीघा जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी रजिस्ट्री एक व्यक्ति ने अपने ड्राइवर के नाम करा दी। बेहट तहसील के तीन अधिकारियों पर भी सांठगांठ के आरोप हैं। पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत कई अन्य को पत्र भेजकर शिकायत की गई है।

विज्ञापन


मिर्जापुर पोल गांव निवासी फरीदा बेगम ने बताया कि उसके पति, बेटों और देवर को साजिश के तहत जेल में बंद कर रखा है। तभी से कुछ लोग उनकी संपत्ति पर कब्जा कर रहे हैं। अब एक भूमाफिया फार्म की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाग को बेचने की साजिश कर रहा है। इसमें बेहट तहसील के कुछ अधिकारी भी शामिल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न, जयंत बोले- ऐतिहासिक दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि एक बाग उनका पहले ही बेच दिया गया। कुछ दिन पहले इंदरपुर तालड़ा गांव की जमीन के फर्जी दस्तावेजों पर एक व्यक्ति ने रजिस्ट्री करा ली। हाजी इकबाल की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि सहारनपुर कोर्ट रोड पर हाईकोर्ट इलाहाबाद के अवमानना नोटिस के बावजूद दो होटल का निर्माण कर दिया गया, जबकि यह दोनों संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में अटैच है।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे मोदी-योगी और जयंत, 15 वर्ष बाद एक मंच पर होगा भाजपा-रालोद का कुनबा

फरीदा बेगम का कहना है कि स्थानीय पुलिस से काफी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। शिकायतकर्ता ने सीबीआई या फिर एसटीएफ से जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed