फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haji Iqbal took possession of 800 bighas of land

हाजी इकबाल की 800 बीघा जमीन कब्जे में ली

Sun, 15 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Haji Iqbal took possession of 800 bighas of land
फोटो- 15 और ए
विज्ञापन

12 सौ बीघा जमीन पर लिया जा चुका है अब तक कब्जा
तहसीलदार ने लगवाए बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट (सहारनपुर)। रविवार को भी पुलिस प्रशासन ने खनन माफिया हाजी इकबाल द्वारा परिवार से जुड़े लोगों, कंपनियों व फर्मों के नाम क्रय की गई संपत्तियों को कब्जे में लेने की कार्रवाई की। प्रशासन ने करीब 800 बीघा जमीन पर कब्जा लेते हुए जब्तीकरण संबंधी बोर्ड लगाए है। अब तक कुल 1200 बीघा भूमि पर सरकारी बोर्ड लगाए जा चुके हैं।

पुलिस प्रशासन हाजी इकबाल द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई 107 करोड़ की 125 संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन को 1350 बीघा भूमि पर कब्जा लेकर उस पर सरकारी बोर्ड लगाने हैं। इसमें से 400 बीघा जमीन पर शनिवार को सरकारी बोर्ड लगा दिए गए थे, जबकि रविवार को करीब 800 बीघा भूमि पर कब्जा लिया गया। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि मिर्जापुर पोल में मोहम्मद वाजिद के नाम क्रय की गई 70 बीघा, शेरपुर पेलो में एग्रो सॉल्यूशन फर्म के नाम क्रय की गई 50 बीघा, मायापुर रूपपुर में विक्की, अफजल व अरशद बिल्डर्स के नाम क्रय की गई 450 बीघा, मिर्जापुर पोल में ही एसएस इंटरप्राइजेज के नाम क्रय की गई 125 बीघा तथा शफीपुर में तनवीन हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम क्रय की गई 60 बीघा समेत करीब 800 बीघा भूमि कब्जा लेकर जब्तीकरण संबंधी बोर्ड लगा दिए गए। तहसीलदार ने बताया कि अभी तक कुल 1200 बीघा भूमि पूरी तरह से जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed