{"_id":"63f662d26ecaf30c530ab2af","slug":"haji-iqbal-got-a-prize-of-one-lakh-saharanpur-news-c-14-1-128755-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक लाख का इनामी हुआ हाजी इकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक लाख का इनामी हुआ हाजी इकबाल
Thu, 23 Feb 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दुष्कर्म समेत कई मामलों में वांछित चल रहे पूर्व एमएलसी खनन माफिया हाजी इकबाल अब एक लाख का इनामी हो गया है। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने हाजी इकबाल पर घोषित 50 हजार के इनाम को बढ़ाकर एक लाख रुपये किया है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की छह टीमें लगी हैं। हाजी इकबाल पर 35 से अधिक मामले दर्ज हैं।
मिर्जापुर निवासी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला, उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और चार पुत्रों के खिलाफ लूट, रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी, जबरन जमीन पर कब्जा करने, अपहरण, दुष्कर्म सहित अनेक मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रदेश स्तर के खनन माफिया हाजी इकबाल के भाई महमूद अली और चार पुत्रों अब्दुल वाजिद, जावेद, अफजाल, अलीशान को गिरफ्तार कर चुकी है। ये सभी जेल में बंद है। जबकि हाजी इकबाल फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस की छह टीमें लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अदालत भी पूर्व एमएलसी को भगोड़ा घोषित कर चुकी है। छह माह पहले डीआईजी ने हाजी इकबाल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
एसएसपी ने इनाम बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था। जिस पर बुधवार को मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने हाजी इकबाल पर 50 हजार के इनाम को बढ़ा कर एक लाख रुपये घोषित किया है। दो मामलों में अदालत के निर्देश पर पुलिस उसके घरों की कुर्की भी कर चुकी है। इसके साथ ही कुछ संपत्ति पर बुलडोजर भी चल चुका है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि एडीजी ने हाजी इकबाल की गिरफ्तारी पर इनाम बढ़ा कर एक लाख रुपये घोषित किया है। पुलिस हाजी इकबाल की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।