{"_id":"5ef37b568ebc3e43211c8e2e","slug":"haj-saharanpur-news-mrt4879933194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज को लेकर सऊदी हुकूमत का फैसला सराहनीय : मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज को लेकर सऊदी हुकूमत का फैसला सराहनीय : मदनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज को लेकर सऊदी हुकूमत का फैसला सराहनीय : मदनी
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने सऊदी हुकूमत द्वारा हज यात्रा-2020 को सीमित संख्या में करने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में लोगों के मन में यह आशंका पैदा हो रही थी कि कोरोना की वजह से इस साल हज को स्थगित न कर दिया जाए, लेकिन अब जो फैसला आया है वे सराहनीय है।
बुधवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि कोरोना के घातक होने और इस बीमारी के वैश्विक महामारी का रूप लेने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों ने बहुत सी चीजों को सीमित कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को एक जगह जमा होने से रोक दिया है, जिसके बाद सऊदी सरकार को सीमित संख्या में हज का फैसला करना पड़ा, जो सराहनीय है। मौलाना मदनी ने कहा कि नए फैसले से दुनिया भर के अकीदतमंदों को खुशी हासिल हुई है। भले ही इस बार हज की इबादत सऊदी में रहने वाले विश्व के लोगों को ही मिल रहा हो, लेकिन हज की इबादत हो रही है यही खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि इस्लाम का स्पष्ट संदेश है कि बीमारी से न केवल खुद बचें, बल्कि दूसरों को भी इससे बचाएं। हुजूर का फरमान है कि अगर आप किसी महामारी वाली जगह पर हैं तो वहां से न निकलें और बीमारी वाली जगह से दूर हैं तो वहां हरगिज न जाएं। चूंकि कोरोना एक वैश्विक महामारी है और अब तक इसका कोई उपचार सामने नहीं आया, सावधानी ही इसका एकमात्र उपचार है। इसलिए सभी को शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें।