{"_id":"67f81a9cfc22b862e401e02f","slug":"hailstorm-along-with-rain-increased-the-problems-of-farmers-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-146920-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश के साथ ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश के साथ ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बारिश के साथ ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर जहां गेहूं की कटी फसल को नुकसान होने की आशंका है, वहीं ओलावृष्टि आम और अन्य फसलों के बौर के लिए खतरनाक है।
जनपद में तीन दिन से अजीब सा मौसम बना हुआ था। धुंधली सी धूप के साथ गर्मी अधिक रही। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश होने के आसार जता दिए थे। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक मौसम पूरी तरह साफ रहा, लेकिन उसके बाद अचानक से हल्के बादल आ गए। शाम सात बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। रामपुर मनिहारान, नानौता सहित कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। शाम 7:30 बजे तक बूंदाबांदी जारी थी। किसान हरपाल सिंह और प्रेमचंद ने बताया कि गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। 20 से 30 फीसदी गेहूं कट चुका है। अनेक किसानों का गेहूं कटने के बाद खेतों में पड़ा है, जिसको नुकसान होने का डर है। उधर, बागवान योगेंद्र और पंकज जैन का कहना है कि तूफान और ओलावृष्टि से आम सहित अन्य फलों के बौर को नुकसान होगा।