सहारनपुर। युवाओं और कपल्स के साथ ही बेटों और बेटियों ने भी मां और अन्य अभिभावकों के साथ हग डे सेलिब्रेट किया। उन्होंने कहा कि वे एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। उनका साथ और उनका स्नेह हमेशा मिलता रहे।
शहर के जेवी जैन कालेज में क्रीड़ा विभाग के अध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता ने अपनी पत्नी और शिक्षिका ज्योति गुप्ता ने घर पर ही एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं, साथ ही आगे भी बेहतर जीवन की आशा जताई। इसके अलावा शहर के ही निवासी हिमांशु और सारिका ने एक-दूसरे को गले लगकर अपने प्यार के सफर को और बेहतर करने की कामना की। खास बात यह रही कि पति पत्नी और अन्य युवा जोड़ों के साथ ही बेटे बेटियों ने भी अभिभावकों के साथ यह दिन सेलिब्रेट किया। इनमें गिल कालोनी निवासी शान्वी ने मां बबीता के गले मिलकर हमेशा के लिए उनका साथ मांगा तो मां ने भी बिटिया को प्यार और आशीर्वाद दिया। इनके साथ ही शहर के युवा अक्षत जैन ने भी अपनी मां के साथ यह दिन सेलिब्रेट किया।

हग डे मनाते संदीप गुप्ता ज्योति गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

हग डे पर मां राखी के साथ बेटा अक्षत- फोटो : SAHARANPUR

हग डे पर हिमांशु और सारिका- फोटो : SAHARANPUR