{"_id":"62b899177a138a687b066cb3","slug":"gyanchand-foundation-got-seven-girls-married-saharanpur-news-mrt5945295119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानचंद फाउंडेशन ने कराया सात कन्याओं का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानचंद फाउंडेशन ने कराया सात कन्याओं का विवाह
विज्ञापन
बामियान बौद्घ विहार के सस्थापक ज्ञान चंद आजाद के जन्मोत्सव पर सामूहिक विवाह में आर्शीवाद प्रदान
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानचंद फाउंडेशन ने कराया सात कन्याओं का विवाह
सहारनपुर। ज्ञानचंद फाउंडेशन की ओर से रविवार को सात निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। फाउंडेशन की ओर से विवाह में गृहस्थी का सभी जरूरी सामान भी दिया गया।
रविवार को आंबेडकरपुरम स्थित बामियान बौद्ध विहार में फाउंडेशन के संस्थापक ज्ञानचंद आजाद की 73वीं जयंती पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश गौतम ने कहा कि स्वर्गीय ज्ञानचंद आजाद द्वारा शुरू किए गए सामाजिक और शैक्षिक कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा। सचिव इंदू गौतम, संरक्षक पूर्व आईएएस मामराज सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विधायक राजीव गुंबर एवं कीरत सिंह, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सपना कश्यप, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक संजय गर्ग आदि ने भी विचार रखे। संचालन गणेश प्रसाद ने किया।
इस दौरान रविंद्र खटकाहेड़ी, दीपक भट्ट, शेर सिंह, सचिन सोनी, जेपी देवल, मोहन सिंह, सुनील बौद्ध, कालीदास, ओम प्रकाश, रामजीलाल, कुशलपाल आदि मौजूद रहे। संवाद