फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Guruji will teach the lesson to make education quality

शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने का पाठ पढ़ेंगे गुरुजी

Fri, 08 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Guruji will teach the lesson to make education quality
सहारनपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक आज शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने का पाठ पढ़ेंगे। इसके लिए दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में कार्यशाला रखी गई है, जिसमें ट्रेनर पठन-पाठन को रुचिकर और बेहतर बनाने के टिप्स देंगे।
विज्ञापन

कार्यशाला का विषय राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए अभिप्रेरण रखा गया है। कार्यशाला का उद्घाटन मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम द्वारा किया जाएगा। इसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा, जेवी जैन कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शुभ्रा चतुर्वेदी द्वारा प्रधानाचार्यों और शिक्षकों वर्तमान परिवेश में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक पठन-पाठन के लिए अभिप्रेरित करेंगी। शिक्षा को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इसकी जानकारी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को दी जाएगी। कार्यशाला में जिले भर के 56 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के करीब 350 प्रधानाचार्य और शिक्षक हिस्सा लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को अनिवार्य रूप से कार्यशाला में उपस्थित होने को कहा गया है। कार्यशाला का शुभारंभ सुबह दस बजे होगा।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास चल रहे हैं। मंडलायुक्त स्तर से कई दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिनके अनुपालन में शनिवार को पाइनवुड पब्लिक स्कूल में कार्यशाला रखी गई है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों केे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed