{"_id":"613a4b8a8ebc3ef16477d6b2","slug":"gurjar-society-walked-on-the-path-shown-by-great-men-chief-saharanpur-news-mrt555487551","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों के बताए रास्ते पर चले गुर्जर समाज : गूर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों के बताए रास्ते पर चले गुर्जर समाज : गूर्जर
विज्ञापन
कांकरकुई में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते अतिथिगण
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मुखिया गुर्जर ने कहा गुर्जर समाज अपने महापुरुषों के बताए रास्ते पर चले। उन्होंने कहा समाज में व्याप्त दहेज, नशा आदि कुरीतियों को दूर करने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में युवा आगे आएं। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी समाज उच्च शिक्षित हुए बिना तरक्की नहीं कर सका है।
निकटवर्ती ग्राम कांकरकुई में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से आयोजित गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर मुख्य अतिथि चौधरी मुखिया गुर्जर ने कहा गुर्जर समाज को अपने महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। जो समाज अपने इतिहास और महापुरुषों को भूल जाता है, दुनिया में वह पिछड़ जाता है, इसलिए गुर्जर समाज अपने स्वर्णिम अतीत को याद रखे। महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री नीरज चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे प्रतापी राजा थे। उन्होंने अपने शासनकाल में बड़ी संख्या में मंदिरों का निर्माण कराया। उनका शासन काल 836 ईसवी से 885 तक रहा।
पूर्व विधायक राजीव गुंबर, देवराज चौधरी, नवीन खटाना, सन्नी चौधरी, नीरज खतौली, अंशुमन चौधरी, प्रवेश गुर्जर, विनोद पंवार, अमित गुर्जर, उज्जवल माजरा , राजेश चौधरी, दीपक चौधरी, अंशुमान चौधरी, रोहित, सतपाल, अभिषेक गुर्जर, हरपाल गुर्जर, विकास पंवार, रामू चौधरी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
हकीकत नगर स्थित प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन राजपाल सिंह के आवास पर भी सम्राट राजा मिहिर भोज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बाबूराम गुर्जर अमरपाल सिंह, अशोक, पंजाब सिंह, करण सिंह प्रधान चरण सिंह प्रधान, मकबूल आलम, जमशेद तोमर, नाथीराम, भूल्लन प्रधान, समय सिंह, अजीत, प्रवीण पंवार, सुभाष चौधरी, नवाब गुर्जर आदि मौजूद रहे।

कांकरकुई में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में चित्र पर दीप जलाकर कार्यक?- फोटो : SAHARANPUR